• 20/11/2025

सौतेले पिता की खौफनाक करतूत, ढाई साल के मासूम को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

सौतेले पिता की खौफनाक करतूत, ढाई साल के मासूम को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सौतेले पिता की प्रताड़ना और पिटाई से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर इलाके की बताई गई।

जानकारी के अनुसार, हीरापुर सतनामी बस्ती में बीते दिनों 2 साल 7 माह के मासूम प्रशांत सेन की उसके सौतेले पिता आकिब खान ने  बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके बाद बच्चे को एम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने शार्ट पीएम किया और पुलिस को सूचना दी। बताया गया की बच्चे की अननेचुरल डेथ बताई गई। जिसके बाद आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और सौतेले पिता आकिब खान और मां रेशमी ताम्रकार को गिरफ्तार कर लिया है।

 बताया गया कि, घटना वाले दिन भी सौतेले पिता ने बच्चे के साथ मारपीट की थी और करीब 15 दिनों से आरोपी बच्चे की पिटाई कर रहा था। जिससे की बच्चे की मौत हो गई। वहीं पुलिस अब दोनों के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 239/2025, धारा 103(1), 238, 3(5) BNS के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Related post

Weather Today : छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत! बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Weather Today : छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत!…

Spread the loveरायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है.…
नवा रायपुर में 200 एकड़ में विकसित की जा रही आधुनिक मेडिसिटी और फार्मा पार्क

नवा रायपुर में 200 एकड़ में विकसित की जा…

Spread the love छत्तीसगढ़ मध्य भारत के बड़े मेडिकल हब के रूप में हो रहा विकसित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश कुमार बंसल बोले – बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर

पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश कुमार बंसल बोले – बरसात के…

Spread the loveरायपुर.  बरसात के बाद सड़कों, पुल-पुलियों और भवनों के निर्माण को रफ्तार देने की पूरी तैयारी है। लोक निर्माण…