• 04/02/2023

CG में भीषण सड़क हादसा, 10 माह के बच्चे सहित 4 की मौत

CG में भीषण सड़क हादसा, 10 माह के बच्चे सहित 4 की मौत
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में पति-पत्नी और 10 महीने के बच्चे सहित 4 लोगों की मौत हो गई। मामला जिले के पलारी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कुसमी गांव के रहने वाले पूनम भारद्वारा अपनी लता, 10 महीने का बेटा खिलेश और एक अन्य महिला के साथ बाइक पर छठी के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

जैसे ही वे पलारी के विष्णु पेट्रोल पंप के पास पहुंचे वैसे ही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चारों गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान पति-पत्नी और बच्चे की मौत हो गई। वहीं उनके साथ जा रही एक और महिला को इलाज के लिए बलौदाबाजार जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।

मामले में पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक रायपुर में मजदूरी किया करते थे और पारिवारिक कार्यक्रम में सामिल होने के लिए भरसेला गांव जा रहे थे।

Related post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश: योग से जुड़ेगा विश्व, शांति और सद्भाव का होगा विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश: योग…

Spread the love जबलपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित भव्य सामूहिक योग…
Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit Today : राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, कांग्रेस जिलाध्यक्षों के साथ करेंगे चर्चा

Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit Today : राहुल गांधी का…

Spread the love रायपुर :- लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 21 जून को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे, जहां वे हाल ही में…
रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल डेका, विधायक और कलेक्टर ने किया योग

रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल डेका, विधायक और कलेक्टर…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। राज्यपाल ने…