• 04/05/2023

11 की मौत: CG में भीषण सड़क हादसा, ट्रक बोलरो की टक्कर में एक ही परिवार के 11 की मौत

11 की मौत: CG में भीषण सड़क हादसा, ट्रक बोलरो की टक्कर में एक ही परिवार के 11 की मौत
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बोलेरो और ट्रक के बीच में हुई भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं।

घटना बुधवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि धमतरी के सौरम गांव के रहने वाला साहू परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बोलेरो गाड़ी से बुधवार रात को कांकेर जा रहे थे। जब वे बालोद के जगतारा पहुंचे इसी दौरान नेशनल हाईवे 34 सामने से आ रही एक ट्रक में गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही 5 महिला एक बच्चे समेत 10 की मौत हो गई।

हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे में घायल एक डेढ़ साल की बच्ची को इलाज के लिए रायपुर ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतकों के नाम

  1. धर्मराज साहू
  2. उषा बाई साहू
  3. केशव साहू
  4. टोमिन बाई साहू
  5. लक्ष्मी बाई साहू
  6. कुमारी रमा साहू
  7. शैलेंद्र साहू
  8. संध्या साहू
  9. इशांत साहू
  10. ड्राइवर डामेश ध्रुव
  11. योग्यांश साहू

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…