• 08/02/2026

मानवता हुई शर्मसार : 70 साल के बुजुर्ग ने ढाई साल के मासूम पर किया कुल्हाड़ी से वार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

मानवता हुई शर्मसार : 70 साल के बुजुर्ग ने ढाई साल के मासूम पर किया कुल्हाड़ी से वार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…
Spread the love

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 70 साल के बुजुर्ग ने ढाई साल के बच्चे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसकी गलती बस ये थी कि वह बुजुर्ग के घर के अंदर खेल रहा था। यह घटना उतई थाना क्षेत्र की है।

जानिए क्या है पूरा मामला

उतई थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 70 साल के बुजुर्ग ने ढाई साल के बच्चे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी गंभीर हालत में इलाज जारी है। मासूम को घर के अंदर खेलने से मना करने के बाद भी जब वह नहीं माना तो बुजुर्ग ने गुस्से में उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बात नहीं मानने पर किया हमला

जानकारी के मुताबिक, आरोपी परदेशी देवांगन (70) जोरातराई का रहने वाला है। वहीं पड़ोस में रहने वाला ढाई साल का मासूम शनिवार को उसके घर के अंदर खेल रहा था। बुजुर्ग ने बच्चे को घर के अंदर खेलने से मना किया पर वो जब नहीं माना, तो उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परदेशी देवांगन को अपनी हिरासत में लिया। इस दौरान आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने बच्चे को घर में खेलने से मना किया था, जब वो नहीं माना तो गुस्से में उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी परदेशी देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM…

Spread the loveAtal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें…
CG Weather Update: आज घूमने का प्लान है तो संभलकर! छत्तीसगढ़ में 4 दिन बारिश का दौर, कई जिलों में अलर्ट

CG Weather Update: आज घूमने का प्लान है तो…

Spread the loveरायपुर। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद अगर आप रविवार को कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो…
CG – बीमार ग्रामीण के लिए देवदूत बने DRG जवान, कंधे पर लादकर पहुंचाया अस्पताल, निभाया इंसानियत का फर्ज…..

CG – बीमार ग्रामीण के लिए देवदूत बने DRG…

Spread the loveसुकमा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ड्यूटी पर निकले डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों ने एक बार फिर वर्दी…