• 19/03/2023

Alert: CG के इन जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, होगी बारिश और गिरेंगे ओले

Alert: CG के इन जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, होगी बारिश और गिरेंगे ओले
Spread the love

Weather Update: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से बदला हुआ है। राज्यों में लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं कई स्थानों पर आंधी तूफान के साथ ही ओले भी गिरे हैं। छत्तीसगढ़ में 20 मार्च तक बारिश की संभावना जताई गई है।

रविवार को भी राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। दंतेवाड़ा के गीदम में कई मकानों में पेड़ गिर गए, जिससे घरों की छतें टूट गई। तकरीबन 70 से ज्यादा गांवों में बिजली गुल है। वहीं बस्तर के 80 गांव भी अंधेरे में डूब गए हैं। जावंगा में स्थित सीआरपीएफ की 231 वीं बटालियन में बैरक की छत टूट कर नीचे गिर गई। इससे बैरक के अंदर मौजूद 4 जवान घायल हुए। बीजापुर और कांकेर में ओलावृष्टि हुई है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, कबीरधाम, महासमुंद, दुर्ग, रायपुर, बालोद, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

इन जिलों में यलो अलर्ट

वहीं कोरिया, बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा, बलौदाबाजार और राजनांदगांव में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

Related post

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर, इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जानें छत्तीसगढ़ सहित देशभर के मौसम का मिजाज

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर,…

Spread the loveAaj ka Mausam:  भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई हिस्सों में विविध मौसमी परिस्थितियों की…
Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश शुरू, अब इन राज्यों की ओर बढ़ा

Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम…

Spread the loveदक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के…
मौसम: बर्फबारी, भीषण ठंड, कोहरा और बारिश के साथ ओलावृष्टि, इन राज्यों में नए साल के जश्न में फिर सकता है पानी, अलर्ट जारी

मौसम: बर्फबारी, भीषण ठंड, कोहरा और बारिश के साथ…

Spread the loveदिसंबर का महीना खत्म होने के लिए महज दो दिन ही बाकी है। लोग नए साल के स्वागत की…