• 23/02/2023

IMD Forecast: पड़ने वाली है भीषण गर्मी! टूटेंगे सारे रिकॉर्ड, जानिए मौसम का हाल

IMD Forecast: पड़ने वाली है भीषण गर्मी! टूटेंगे सारे रिकॉर्ड, जानिए मौसम का हाल
Spread the love

फरवरी के ही महीने में गर्मी ने देश के कई राज्यों में अपनी दस्तक दे दी है। कई राज्य अभी से भीषण गर्मी के चपेट में हैं। आमतौर पर ऐसी गर्मी मार्च के पहले सप्तार के बाद देखने को मिलती है। लेकिन इस दफे फरवरी में ही तापमान का स्तर बढ़ा हुआ है। दिल्ली में दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ते जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले पांच दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया जा सकता है। ऐसे में भीषण गर्मी और लू को लेकर चिंताएं बढ़ गई है।

आईएमडी के अधिकारियों ने एक बयान में कहा, “अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।” इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है।

आईएमडी के मुताबिक मार्च के पहले पखवाड़े में उत्तर पश्चिमी भारत में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक तक बढ़ सकता है। सोमवार को उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Related post

CG Weather Update: रायपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग की चेतावनी

CG Weather Update: रायपुर समेत इन जिलों में भारी…

Spread the loveCG Weather Update— रविवार को वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे रायपुरवासियों के लिए मौसम विभाग ने चिंताजनक…
देर रात बड़े कारोबारी के ठिकानों पर ED और आयकर विभाग की दबिश, दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच जारी

देर रात बड़े कारोबारी के ठिकानों पर ED और…

Spread the loveबलौदाबाजार। बलौदाबाजार में एक बड़े कारोबारी के ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई की खबर सामने आई है।…
CG  : बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत, खेत में रोपाई के दौरान हुआ हादसा

CG : बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत,…

Spread the loveकोरबा। जिले के सलोरा-छुरी गांव में शनिवार को बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत हो गई। हादसा उस…