• 10/08/2025

पहले खिलाई नशीली दवा फिर काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, हालत गंभीर, जानें क्या है मामला

पहले खिलाई नशीली दवा फिर काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, हालत गंभीर, जानें क्या है मामला
Spread the love

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मैगलगंज कचनाव गांव में एक व्यक्ति की दूसरी पत्नी ने नशीली दवा खिलाकर उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया और चाकू से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी मौके से फरार हो गई। पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, मैगलगंज कचनाव गांव के निवासी अंसार अली का एक अन्य महिला से अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी उनकी दूसरी पत्नी नाजनी को हो गई थी। इस बात को लेकर दोनों पत्नियों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार (10 अगस्त) को नाजनी ने मौका पाकर अंसार को पहले नशीली दवा खिलाई, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसने चाकू से अंसार के प्राइवेट पार्ट को काट दिया और शरीर पर कई जगह जानलेवा हमले किए। हमले के बाद नाजनी मौके से फरार हो गई।

अंसार के भाई सूफिया ने बताया कि घटना के समय घर से तेज-तेज आवाजें सुनाई दीं। जब वे घर पहुंचे तो देखा कि नाजनी भाग रही थी। घर के अंदर जाने पर अंसार का शरीर खून से लथपथ था और उसका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वर्तमान में अंसार का इलाज रायबरेली के एम्स अस्पताल में चल रहा है।

जगदीशपुर थाना प्रभारी राघवेंद्र प्रताप ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अंसार को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने बताया कि घटना का कारण दो पत्नियों के बीच चल रहा विवाद प्रतीत होता है। शिकायती पत्र के आधार पर आरोपी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नाजनी की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है

पारिवारिक विवाद बना कारण

बताया जा रहा है कि अंसार की पहली शादी 14 साल पहले अयोध्या के इटौंजा की शब्तुन से हुई थी, लेकिन संतान न होने के कारण उसने आठ महीने पहले नाजनी से दूसरी शादी की थी। दूसरी शादी के बाद से ही दोनों पत्नियों के बीच तनाव बना हुआ था, जो इस जघन्य घटना का कारण बना। पुलिस ने आरोपी नाजनी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

Related post

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 8 नाबालिग चकमा देकर फरार

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक,…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंडा बाजार बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिगों के फरार…
नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री वर्मा

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता…

Spread the loveo ​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ o बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज o राजस्व मंत्री…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त…

Spread the love आज आपका दिन मंगलमय हो! Today Shubh Muhurat 03 August 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू…