• 02/07/2025

महिला टॉयलेट में मोबाइल रख हेड मास्टर बनाता था Video, दो महीने से कर रहा था रिकॉर्डिंग, फिर ऐसे हुआ खुलासा… गिरफ्तार

महिला टॉयलेट में मोबाइल रख हेड मास्टर बनाता था Video, दो महीने से कर रहा था रिकॉर्डिंग, फिर ऐसे हुआ खुलासा… गिरफ्तार
Spread the love

रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाड़ी स्थित मिडिल स्कूल में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। स्कूल के प्रधान पाठक भूपेंद्र कुमार साहू (44) पर महिला टॉयलेट में मोबाइल रखकर वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगा है। 1 जुलाई को एक महिला टीचर ने टॉयलेट में रखा मोबाइल देखा, जिसमें वीडियो रिकॉर्डिंग चल रही थी। इसके बाद पूरे स्कूल स्टाफ को इसकी जानकारी हुई।

दो महीने से कर रहा था घिनौनी हरकत

जांच में पता चला कि आरोपी भूपेंद्र, जो स्कूल का संकुल समन्वयक भी है, पिछले दो महीनों से इस तरह की हरकत कर रहा था। उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह रिकॉर्ड किए गए वीडियो को अपने दूसरे मोबाइल और लैपटॉप में ट्रांसफर कर देखता था। इस घटना ने स्कूल का माहौल तनावपूर्ण कर दिया है। महिला शिक्षक और स्टाफ स्कूल आने से डर रही हैं, वहीं अभिभावक अपनी बेटियों को इस स्कूल में पढ़ाने को लेकर चिंतित हैं।

पुलिस ने दर्ज की FIR, साइबर सेल करेगा जांच

महिला शिक्षकों और स्टाफ की शिकायत पर तिल्दा नेवरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66डी, 77 और 238 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भूपेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जांच के दौरान मोबाइल से वीडियो डिलीट मिले, जिसके बाद फोन को साइबर सेल भेजा गया है ताकि डिलीट किए गए डेटा की रिकवरी की जा सके।

महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने स्कूल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Related post

गिल-रोहित का तूफान, वेस्टइंडीज पस्त; भारत ने 406 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास

गिल-रोहित का तूफान, वेस्टइंडीज पस्त; भारत ने 406 रन…

Spread the loveगुवाहाटी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8…
LPG सिलेंडर से लेकर FD समेत 6 नियमों में आज से हुए बड़े बदलाव, जानिए किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

LPG सिलेंडर से लेकर FD समेत 6 नियमों में…

Spread the love1st Octobe Rule Changer:  हर महीने की पहली तारीख आम लोगों के लिए कई बदलाव लेकर आती है। 1…
BREAKING:महानदी जल विवाद पर दिल्ली में हाईलेवल बैठक आज,अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक,CM साय और मोहन माझी होंगे शामिल

BREAKING:महानदी जल विवाद पर दिल्ली में हाईलेवल बैठक आज,अमित…

Spread the loveरायपुर- महानदी जल विवाद को लेकर आज दिल्ली में अहम बैठक होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित…