• 02/07/2024

अनाथ आश्रम के बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ी, 2 दिन में दो बच्चों की हुई मौत.. अन्य अस्पताल में भर्ती

अनाथ आश्रम के बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ी, 2 दिन में दो बच्चों की हुई मौत.. अन्य अस्पताल में भर्ती

Follow us on Google News

मध्य प्रदेश के इंदौर से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां श्री युगपुरुष धाम आश्रम में दो बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया है। आश्रम में एक साथ कई बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ने के बाद सोमवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो मासूमों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अभी भी कई बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है वहीं मृत बच्चों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

जानकारी के मुताबिक घटना जिले के मल्हारगंज थाना में मौजूद श्री युग पुरुष धाम आश्रम का है। जहां दो बच्चों की अकस्मात मौत हो गई वहीं 10 बच्चों अभी भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए मल्हारगंज पुलिस ने बताया कि 12 साल के करण की सोमवार को तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। इसके बाद मंगलवार सुबह सात साल के आकाश ने दम तोड़ दिया। दोनों बच्चों को चाइल्ड लाइन के द्वारा आश्रम में छोड़ा गया था।आश्रम के सेवादारों का कहना है कि सबसे पहले आश्रम में कृष्णा को इंफेक्शन हुआ था लेकिन वह स्वस्थ हो गया। इसके बाद अन्य बच्चों की हालत बिगड़ने लगी लेकिन वह स्वस्थ नहीं हो पाए।

वहीं इस घटना को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि मौत के पीछे डायरिया या डीहाइड्रेशन होने की आशंका है। साथ ही एक बच्चे की मौत फिट जैसी बीमारी के कारण होना पता चली है। जांच के बाद ही पूरी तरह से स्थिति साफ हो पाएगी।