• 30/05/2024

सिलेंडर धमाके में झुलसा 7 साल का मासूम.. दर्दनाक मौत!

सिलेंडर धमाके में झुलसा 7 साल का मासूम.. दर्दनाक मौत!
Spread the love

भिवाड़ी में चाय की दुकान पर सिलेंडर फटने के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें सात वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना दोपहर करीब 2:30 बजे भिवाड़ी के रीको चौक के व्यस्त इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि बच्चा फ्रिज के नीचे फंस गया था, इसलिए वह निकल नहीं सका और वहां पर जिंदा जल गया ।

बच्चे का चाचा, जो पास की एक फैक्ट्री में चाय देने गया था, धमाका सुनकर वापस आया, लेकिन वहां उसने देखा कि चारों तरफ तबाही का मंजर है। चाय की दुकान पर सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलीं, जिससे दुकान के ऊपर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई और वह गिर गया।

सूचना मिलने पर रीको की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जहां उन्होंने करीब तीस मिनट तक अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।घटना के दौरान दुकानदार सुरेंद्र अपने भतीजे ऋतिक को दुकान पर अकेला छोड़कर बाजार में सामान खरीदने गया था। वापस लौटने पर ऋतिक का जला हुआ शव देखकर सुरेंद्र सदमे में बेहोश हो गया। आसपास खड़े लोगों ने उसे संभाला और शव को तौलिये से ढक दिया। ।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…