• 05/10/2024

कुत्ते के दहशत से मासूम बच्ची ने गंवाई अपनी जान, स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा

कुत्ते के दहशत से मासूम बच्ची ने गंवाई अपनी जान, स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा
Spread the love

उज्जैन में कुत्ते की दहशत से मासूम बच्ची ने जान गंवा दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के गौनसा दरवाजा इलाके की है। जहां सात साल की मासूम इंशिया को सड़क पर मौजूद स्ट्रीट डॉग ने दौड़ा दिया। मासूम बच्ची ने घर की ओर दौड़ लगा दी। घर पहुंचने पर उसकी तबियत ख़राब हो गई। परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई। इलाके के लोगों को कहना है यहां आए दिन कुत्ते लोगों पर अटैक करते रहते हैं कई बार नगर निगम को इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिसका परिणाम है कि आज कुत्ते के आतंक की वजह से ही बच्चे की जान चली गई।

Related post

CG Job : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर! तीन कंपनियां खोलेंगी रोजगार के द्वार….

CG Job : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…

Spread the loveदंतेवाड़ा। जिले के युवाओं को प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान में व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं कार्य अनुभव प्राप्त करने का सुनहरा अवसर…
छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से बदल जाएगी सरकारी टेंडर प्रक्रिया, सभी विभागों के लिए GePNIC पोर्टल अनिवार्य

छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से बदल जाएगी सरकारी टेंडर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों और अन्य विभागीय कामों के टेंडर जारी करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव…
CG : छत्तीसगढ़ को मिलने जा रहा एक और भव्य राम मंदिर, अयोध्या की तर्ज पर तैयार हो रहा निर्माण…..

CG : छत्तीसगढ़ को मिलने जा रहा एक और…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर रामगढ़ को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा…