• 11/07/2024

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही ने भारत को पहुंचाया ऊंचाइयों तक, 4095 मीटर ऊंची माउंट किनाबालू किया फतेह

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही ने भारत को पहुंचाया ऊंचाइयों तक, 4095 मीटर ऊंची माउंट किनाबालू किया फतेह
Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही नीतीश ने 19 घंटे में माउंट किनाबालू, भारत के सबसे तेज चढ़ने का ख़िताब अपने नाम किया। मलेशिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट किनाबालू पर तिरंगा फहरा दिया।अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही नीतीश की यह अब तक पांचवीं उपलब्धी है।

 

करीब 4095 मीटर ऊंची किनाबालू को फहत करने के लिए नीतिश 5 जुलाई को मलेशिया के लिए रवाना हुए। जहां वह 8 जुलाई को सुबह 9.45 बजे उन्होंने चढ़ाई की शुरूआत की। लगातार चढ़ाई करके 3100 मीटर पर स्थित पहले कैंप पर दोपहर 2.30 बजे पहुंचे। वहां से 9 जुलाई को रात के 2.30 बजे 3100 मीटर से आगे की चढ़ाई शुरू की और सुबह 5.30 बजे उसने मलेशिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट किनाबालू पर तिरंगा फहरा दिया।

 

एचपीसीएल के कार्यकारी निदेशक राजीव गोयल ने नीतीश को सफलतापूर्वक चढ़ाई के लिए बधाई और शुभकामनाएं दिया है।नीतीश ने अभी तक जितने पर्वतों को फतह किया है।हर पर्वत से एक न एक जन-जागरूकता का सन्देश दिया है।चाहे वह सर्व शिक्षा अभियान हो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ या हमारे बीच का तीसरा समुदाय ट्रांसजेंडर समुदाय हो। इस बार के अभियान में नीतीश ने ग्रीन गोरखपुर के लिए, जितने मीटर की चढ़ाई किए हैं। उतना पौधा गोरखपुर में एचपीसीएल के साथ मिलकर लगाएंगे

Related post

आजीविका से जोडऩा आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: कश्यप

आजीविका से जोडऩा आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण…

Spread the love00 वनौषधियों से महिलाओं को रोजगार की मिलेगी नई राह 00 मानव-हाथी द्वंद्व रोकने सामुदायिक भागीदारी पर जोर रायपुर। आजीविका…
उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय आईबीसी 24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों…
बलौदाबाजार को बड़ी सौगात दिलाने राजस्व मंत्री की पहल, औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का जल्द होगा विस्तार

बलौदाबाजार को बड़ी सौगात दिलाने राजस्व मंत्री की पहल,…

Spread the love00 200 बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल के लिए नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और…