• 16/11/2024

IPL 2025 मेगा ऑक्शन: नीलामी में 13 साल का ‘बच्चा’ और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानें कौन हैं ये?

IPL 2025 मेगा ऑक्शन: नीलामी में 13 साल का ‘बच्चा’ और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानें कौन हैं ये?
Spread the love

आईपीएल 2025 (IPS 2025 mega Auction) का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सउदी अरब के जेद्दा में आयोजित  किया जाएगा। बीसीसीआई (BCCI) ने नीलामी के लिए 574 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया है। इनमें 366 भारतीय और बाकी 208 खिलाड़ी विदेशी हैं। आईपीएल के इस मेगा ऑक्शन में सबसे कम उम्र के 13 वर्ष और सबसे ज्यादा उम्र के 42 वर्षीय खिलाड़ी को शामिल किया गया है।

IPL 2025 की नीलामी में शामिल होने वाला सबसे कम उम्र के इस खिलाड़ी का नाम वैभव सूर्यवंशी है। वैभव की उम्र 13 वर्ष है और वह बिहार के लिए खेलते हैं।  वैभव बाएं हाथ से बल्लेबाजी करता है और स्पिन गेंदबाजी करने में भी माहिर है। आईपीएल में उसकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है।

वहीं इस नीलामी में सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी जेम्स एंडरसन हैं, जिनकी उम्र 42 वर्ष है। उनका बेस प्राइस 1.25 करोड़ है। एंडरसन ने इस साल जुलाई 2024 में सन्यास ले लिया था। वे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। 188 टेस्ट मैचों में उन्होंने 708 विकेट लिया है। 194 वनडे में उन्होंने 269 विकेट लिए हैं।

आपको बता दें आईपीएल 2025 की नीलामी के लिए 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले 81 खिलाड़ी है। 1.5 करोड़ की स्लैब में 27 खिलाड़ी हैं, जबकि 1.25 करोड़ की स्लैब में 18 और 1 करोड़ की स्लैब में 23 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। 75 लाख की बेस प्राइस में 92 खिलाड़ी, 50 लाख की बेस प्राइस में 8 और 40 लाख की बेस प्राइस में 5 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं 30 लाख की बेस प्राइस में 320 खिलाड़ियों को रखा गया है।

Related post

खिलाड़ियों का लंबा इंतजार खत्म, राज्य शासन ने जारी की उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची

खिलाड़ियों का लंबा इंतजार खत्म, राज्य शासन ने जारी…

Spread the love20 खेलों के 156 खिलाड़ी शामिल रायपुर—राज्य के खिलाड़ियों का लंबा इंतजार आखिर आज खत्म हो गया। राज्य शासन…
Crime – WRS कॉलोनी तालाब में मिली युवती की लाश का खुला राज: बेवफाई के शक में प्रेमी बना कातिल, गला दबाकर की हत्या

Crime – WRS कॉलोनी तालाब में मिली युवती की…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी तालाब में मिली अज्ञात युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…
CG- साय सरकार का बड़ा फैसला, CSPGCL की होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग; 200 करोड़ रुपए के बॉन्ड होंगे जारी

CG- साय सरकार का बड़ा फैसला, CSPGCL की होगी…

Spread the loveरायपुर। साय सरकार ने राज्य की ऊर्जा अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने और आमजन व संस्थागत निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने…