• 30/04/2026

IPS संतोष सिंह CISF में बनाए गए डीआईजी, केंद्र ने दी नई दी जिम्मेदारी

IPS संतोष सिंह CISF में बनाए गए डीआईजी, केंद्र ने दी नई दी जिम्मेदारी
Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस (IPS – Indian Police Service) अधिकारी डॉ. संतोष सिंह (Santosh Singh) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ (CISF – Central Industrial Security Force) में डीआईजी (DIG – Deputy Inspector General) के पद पर नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA – Ministry of Home Affairs) ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी देते हुए आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार राज्य सरकार को पत्र भेजकर कहा गया है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के लिए रिलीव किया जाए।

डॉ. संतोष सिंह वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में डीआईजी सीसीटीएनएस और एससीआरबी के पद पर कार्यरत हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति मिलने के बाद अब वे सीआईएसएफ में डीआईजी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के बाद राज्य सरकार की ओर से औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद उन्हें नई पोस्टिंग पर जॉइन करना होगा।

सीआईएसएफ देश की प्रमुख केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में से एक है। यह बल देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक संस्थानों, एयरपोर्ट, परमाणु संयंत्रों, सरकारी इमारतों और संसद परिसर जैसी संवेदनशील जगहों की सुरक्षा का जिम्मा संभालता है। इसके अलावा हाल के वर्षों में बंदरगाहों और अन्य रणनीतिक संस्थानों की सुरक्षा भी इस बल को सौंपी गई है।

डॉ. संतोष सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं। वे 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और जनवरी 2025 में उन्हें पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर पदोन्नति मिली थी। उन्होंने वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय में एमफिल किया और दुर्ग विश्वविद्यालय से संयुक्त राष्ट्र के शांति निर्माण कार्यों पर पीएचडी की डिग्री हासिल की।

छत्तीसगढ़ कैडर में रहते हुए संतोष सिंह ने पुलिस विभाग में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं और तकनीकी पुलिसिंग से जुड़े कामों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआईएसएफ में डीआईजी बनने के बाद वे राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा से जुड़े अहम कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Related post

वीबी जीरामजी लागू होते ही पहले ही दिन श्रमिकों को मिली सौगात, मजदूरी दर में हुई 13 प्रतिशत की वृद्धि

वीबी जीरामजी लागू होते ही पहले ही दिन श्रमिकों…

Spread the loveरायपुर। वीबी जी राम जी के लागू होने के पहले दिन ही श्रमिकों को बड़ी सौगात प्राप्त हुई है। जहां…
नीट पीजी परीक्षा की तारीख का ऐलान, अगस्त में होंगे एग्जाम, रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

नीट पीजी परीक्षा की तारीख का ऐलान, अगस्त में…

Spread the loveनई दिल्ली।  एमबीबीएस के बाद जो डॉक्टर्स और स्टूडेंट्स आगे पोस्ट ग्रेजुएशन मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं,…
शिक्षा में AI का प्रभावी उपयोग और मजबूत परीक्षा प्रणाली समय की आवश्यकता : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

शिक्षा में AI का प्रभावी उपयोग और मजबूत परीक्षा…

Spread the loveनई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति के सदस्य  बृजमोहन…