• 04/10/2022

अजब प्रेम की गजब कहानी: ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते हुआ इश्क, शादी करने बिहार से युवक के घर पहुंची युवती, फिर हुआ कुछ यूं कि…

अजब प्रेम की गजब कहानी: ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते हुआ इश्क, शादी करने बिहार से युवक के घर पहुंची युवती, फिर हुआ कुछ यूं कि…
Spread the love

यूपी के प्रतापगढ़ जिले में एक अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है. यहां एक युवक और युवती को ऑनलाइन लूडो गेम खेलते खेलते दोनों इश्क हो गया. फिर क्या… बिहार की युवती यूपी पहुंचकर युवक से शादी रचा ली.

यहां नवरात्रि की अष्टमी पर सोमवार को मां बेल्हा देवी मंदिर में भारी भीड़ के बीच अकेले पहुंचे युवक-युवती को शादी करते देख लोग हंगामा करने लगे. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ की तो मौजूद भीड़ सन्न मार गई.

युवती ने पुलिस को बताया कि वह ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली के रहने वाले युवक को दिल दे बैठी. जिसके लिए वह बिहार के मुजफ्फरनगर से चलकर प्रतापगढ़ पहुंची.

दरअसल, नवरात्र की अष्टमी और साप्ताहिक मेले का दिन होने से बेल्हा देवी धाम में भीड़ थी. मंदिर परिसर में शादी करने वाले युवक-युवती के साथ किसी रिश्तेदार या परिजन के नहीं होने से लोग उनसे पूछताछ करने लगे. इस दौरान पता चला कि युवक-युवती का धर्म अलग-अलग है. इस पर हंगामा शुरू हो गया.

वहीं पुलिस ने पूछताछ के बाद युवती से उसके परिजनों का नंबर मांगा. जिसके बाद पुलिस ने युवती की मां से फोन पर बात की. पुलिस ने युवती की मां को बताया कि उसकी बेटी यहां मंदिर में शादी कर रही है, तो मां ने कोई ऐतराज नहीं जताया, बल्कि पुलिस से कहा कि उनकी बेटी बालिग है और युवक से प्यार करती है. मां की बात सुनकर हंगामा कर रहे लोग दम शांत पड़ गए और बिन बुलाए भीड़ बराती बन गई.

जानकारी के मुताबिक युवक शहर के गोपालपुर का रहने वाला है. युवक ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान बिहार के मुजफ्फरपुर की युवती के संपर्क में आया और दोनों में बातचीत बढ़ी तो एक-दूसरे को दिल दे बैठे. इसके बाद उन्होंने शादी का फैसला कर लिया. युवती अकेली मुजफ्फरपुर बिहार से प्रतापगढ़ आ गई. वह युवक के साथ सोमवार की दोपहर बेल्हा देवी पहुंच गई. जहां दोनों ने शादी कर ली. युवक और युवती दोनों अलग-अलग धर्म के हैं.

Related post

CG- इस तारीख से शुरू होगी छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, 273 चेक पोस्ट पर बढ़ेगा पहरा, तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई…

CG- इस तारीख से शुरू होगी छत्तीसगढ़ में धान…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर 2026 से होने जा…
राष्ट्रपति ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का, राज्यपाल व मुख्यमंत्री रहे उपस्थित….

राष्ट्रपति ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में…
मुख्यमंत्री साय से राजस्थान विस अध्यक्ष देवनानी ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री साय से राजस्थान विस अध्यक्ष देवनानी ने की…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सौजन्य…