• 04/09/2023

अब चांद पर इंसान भेज सकेगा ISRO! मिल गई बड़ी सफलता.. दी खुशखबरी

अब चांद पर इंसान भेज सकेगा ISRO! मिल गई बड़ी सफलता.. दी खुशखबरी

भविष्य में चांद पर मानव भेजने की दिशा में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को बड़ी कामयाबी मिली है। इसरो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

इसरो ने बताया कि विक्रम की चांद पर फिर से सॉफ्ट लैंडिंग हुई है। विक्रम अपने मिशन के उद्देश्यों से भी आगे निकल गया है। उसने एक और सफल प्रयोग को अंजाम दिया है। विक्रम लैंडर का इंजन एक बार फिर से स्टार्ट हुआ और वह चंद्रमा की सतह से 40 सेमी ऊपर उठा। फिर से 30 से 40 सेमी की दूरी पर सॉफ्ट लैंडिंग की।