• 07/09/2022

राजधानी रायपुर समेत इन जिलों में IT का छापा, कई बड़े कारोबारियों पर हो रही कार्रवाई

राजधानी रायपुर समेत इन जिलों में IT का छापा, कई बड़े कारोबारियों पर हो रही कार्रवाई
Spread the love

इनकम टैक्स की एक टीम ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की है. यहां बुधवार सुबह राजधानी रायपुर और रायगढ़ में अलग-अलग जगहों पर छापा मारा है. जिनमें एक स्टील और शराब कारोबारी शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या किंगडम स्थित घर और अन्य ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए हैं. इसमें रायपुर के 50 से अधिक अफसरों की टीम शामिल है.

खबर के मुताबिक रायपुर में शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया के घर और ठिकाने पर आईटी ने छापेमार कार्रवाई की है. गौरतलब है कि शराब कारोबारी के यहां 2 साल पहले भी कार्रवाई हो चुकी है.

बताया जा रहा है कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामलों में शराब कारोबारी पर कार्रवाई की गई है.

ऐश्वर्या किंगडम में आरके गुप्ता और उरला के लविस्ता में स्टील एंड पावर फैक्टी कारोबारी रामदास अग्रवाल के बेटे सुनील व अनिल के यहां आईटी टीम ने एक साथ छापा मारा है. वहीं रायगढ़ में नटवर रतेरिया व सीएअनिल अग्रवाल और खरसिया में कारोबारी मुकेश अग्रवाल के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है.

बता दें कि यह छापा कर चोरी की आशंका के चलते पड़ा है. जिसमें शराब, ट्रांसपोर्ट एवं उद्योग से जुड़े कारोबारी शामिल हैं. ये भी बताया जा रहा है कि आईटी की टीम ने कारोबार से जुड़े दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं.

वहीं आईटी की टीम ने रायगढ़ और खरसिया में भी टीम ने छापा मारा है. जहां चैतन्य नगर में आकाश जिंदल और कृष्णा विहार में नटवर रतेरिया के निवास पर छापेमार कार्रवाई हुई. साथ ही चांदनी चौक स्थित सुनील रामदास के दफ्तर में भी दबिश दी.

Related post

Breaking: आईटी के छापे पर CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- अभी ED भी आएगा

Breaking: आईटी के छापे पर CM भूपेश बघेल का…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर चल रही आईटी के छापे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया…