• 05/04/2026

जशपुर : जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, आरोपित गिरफ्तार

जशपुर : जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, आरोपित गिरफ्तार
Spread the love

जशपुर। छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गितारी पानी में अंधविश्वास के चलते एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। 71 वर्षीय फूलमइत बाई, जो अपने प्रधानमंत्री आवास में अकेली रहती थीं और लकवा ग्रस्त थीं, 4 अप्रैल की सुबह अपने घर में मृत पाई गईं। पुलिस ने आराेपित काे गिरफ्तार कर आज रविवार काे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार जब उन्हें खाना देने पहुंचा गया तो उनका शव घर के भीतर पड़ा मिला, जिसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। पास ही एक लकड़ी का डंडा भी मिला, जिससे हत्या किए जाने की आशंका जताई गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण हत्यात्मक बताया गया।

जांच के दौरान गांव के ही निवासी 30 वर्षीय छदनू राम पर शक गहराया, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपित ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसके परिवार के सदस्य अक्सर बीमार रहते थे, जिसके लिए वह मृतिका पर जादू-टोना करने का संदेह करता था। इसी शक में उसने 3 अप्रैल की रात करीब 9 बजे महिला के घर जाकर लकड़ी के डंडे से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर रविवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त डंडा भी जब्त कर लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना बगीचा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related post

CG Assembly : राम मंदिर चंदा चोरी मामले में छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित

CG Assembly : राम मंदिर चंदा चोरी मामले में…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शून्यकाल के दौरान अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा चोरी…
CG Assembly : विधानसभा के प्रश्नकाल में उठा B.Ed./D.Ed. कोर्स नहीं होने का मुद्दा, विधायक लता उसेंडी ने उठाए सवाल

CG Assembly : विधानसभा के प्रश्नकाल में उठा B.Ed./D.Ed.…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रश्नकाल में कोंडागांव से भाजपा विधायक लता उसेंडी ने महेंद्र कर्मा…
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन नए डीसीपी की नियुक्ति, देखें लिस्ट

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन नए डीसीपी…

Spread the loveरायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत…