• 18/06/2024

बलौदाबाजार हिंसा में पत्रकार की जली बाइक, CM के निर्देश पर 50 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बलौदाबाजार हिंसा में पत्रकार की जली बाइक, CM के निर्देश पर 50 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में बीते 10 जून को घटित आगजनी की घटना में एक पत्रकार की मोटरसायकल जल जाने के कारण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य संचार प्रतिनिधि कल्याण समित ने आज 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मीडिया प्रतिनिधियों को गंभीर बीमारी और दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता तो स्वीकृत की जाती थी परंतु प्रदेश में इस तरह का यह पहला मामला है जब रिर्पोटिंग के दौरान पत्रकार की मोटरसायकल दुर्घटनाग्रस्त होने पर राज्य सरकार की संवेदनशील पहल पर संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति द्वारा पत्रकार को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

गौरतलब है कि जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज संचालनालय में राज्य संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मीडिया प्रतिनिधियों के अन्य प्रकरणों का निराकरण करते हुए बलौदाबाजार जिले में बीते 10 जून को हुई आगजनी की घटना में ए.एन.आई. के रिपोर्टर अजय यादव की मोटर सायकल जल जाने से उन्हें समिति ने 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार और राज्य संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता समिति के सदस्य जोसेफ पी. जान, सुभाष मिश्रा, दीपक लखोटिया, संजय दीक्षित, आर.के. गांधी, टी.सूर्याराव, प्रणय राज सिंह राणा और समिति के सदस्य सचिव अपर संचालक संजीव तिवारी उपस्थित रहे।

Related post

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों पर मिलेगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री सुविधा

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों…

Spread the loveरायपुर। जमीन, मकान या प्लॉट की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए राहत की खबर है। अब रजिस्ट्री से जुड़े…
Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी, आकाशीय बिजली के साथ जमकर बरसेंगे बदरा

Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21…
आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर के…