• 11/10/2022

देश के अगले CJI होंगे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, चीफ जस्टिस यूयू ललित ने सरकार से की सिफारिश

देश के अगले CJI होंगे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, चीफ जस्टिस यूयू ललित ने सरकार से की सिफारिश
Spread the love

भारत के अगले चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे. इसके लिए मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में देश के अगले CJI के तौर पर केंद्र सरकार से जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की है. केंद्र सरकार को पत्र भेजने से पहले सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की एक बैठक बुलाई गई थी. जिसमें सभी की सहमति से यूयू ललिज ने डीवाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की है.

दरअसल, केंद्र सरकार ने CJI यूयू ललित से अगले CJI के नाम की सिफारिश मांगी थी. यूयू ललित का कार्यकाल 8 नवंबर तक है. परंपरा के मुताबिक CJI दूसरे वरिष्ठतम जज के नाम की सिफारिश सरकार को भेजते हैं. अभी जस्टिस यूयू ललित के बाद जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ दूसरे वरिष्ठतम जज हैं.

बता दें कि जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे और उनका कार्यकाल 2 साल से अधिक का होगा. CJI यूयू ललित ने केंद्र सरकार को उनके पत्र का जवाब भेज दिया है, जिसमें सरकार ने उनसे अगले CJI के नाम के बारे में पूछा था.

गौरतलब है कि चीफ जस्टिस यूयू ललित 8 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं. 9 नवंबर को जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के 50 वें मुख्य नयायाधीश के तौर पर शपथ लेंगे और 10 नवंबर 2024 को रिटायर होंगे. डीवाई चंद्रचूड़ ने 1998 में भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य किया है.

Related post

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नसबंदी के बाद छोड़े जाएंगे कुत्ते, बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर में रखा जाएगा

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नसबंदी…

Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों की समस्या पर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस विक्रम नाथ की…
यौन शिक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- भारत में इसकी शिक्षा जरुरी

यौन शिक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा-…

Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के फैसले को खारिज करते हुए सेक्स एजुकेशन को वेस्टर्न कॉन्सेप्ट मानना…
SBI ने EC को सौंपा चंदे का डाटा, 15 मार्च तक किया जाएगा सार्वजनिक…SC ने लगाई थी फटकार

SBI ने EC को सौंपा चंदे का डाटा, 15…

Spread the loveदिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के एक दिन बाद भारतीय स्टेट बैंक ने चुनाव आयोग को इलेक्टोरल बॉन्ड यानी…