• 17/10/2024

कौन होगा सुप्रीम कोर्ट का अगला चीफ जस्टिस? CJI चंद्रचूड़ ने केंद्र को भेजा नाम

कौन होगा सुप्रीम कोर्ट का अगला चीफ जस्टिस? CJI चंद्रचूड़ ने केंद्र को भेजा नाम
Spread the love

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने अगले चीफ जस्टिस के लिए जस्टिस संजीव खन्ना के नाम की केन्द्र को सिफारिश की है। जस्टिस खन्ना सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठ जज हैं।  सीजेआई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। जिसके बाद जस्टिस खन्ना सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे। उनका कार्यकाल 6 महीने का होगा। वे अगले साल 13 मई 2025 को रिटायर होंगे।

कौन हैं जस्टिस संजीव खन्ना?

जस्टिस संजीव खन्ना साल 1983 में दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य बने। उन्होंने तीस हजारी कोर्ट से कैरियर की शुरुआत की की। बाद में उन्होंने हाईकोर्ट में प्रक्टिस की। आयकर विभाग के वकील के रुप में भी उन्होंने लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी।

साल 2005 में दिल्ली हाईकोर्ट में एडिशनल जज के रुप में नियुक्त किया गया। इसके बाद साल 2006 में उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। साल 2019 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जस्टिस बनाया गया।

Related post

धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, मारपीट के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला…

धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, मारपीट के आरोप में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके में धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।…
CG Weather : बंगाल की खाड़ी में हलचल, छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल या बढ़ेगी ठंड? पढ़िए मौसम का अपडेट

CG Weather : बंगाल की खाड़ी में हलचल, छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में एक नई मौसमी प्रणाली विकसित होने की संभावना बन रही है। दक्षिण-पूर्व और उससे…
माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पूजा-अर्चना कर की देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना

माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पूजा-अर्चना…

Spread the loveरायपुर।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी…