• 11/11/2024

रेंजर देवदत्त खाण्डे सस्पेंड, इस मामले में सरकार ने की कार्रवाई

रेंजर देवदत्त खाण्डे सस्पेंड, इस मामले में सरकार ने की कार्रवाई
Spread the love

छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने वनमंडल कटघोरा में पदस्थ रेंजर देवदत्त खाण्डे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्यवाही रेंजर देवदत्त खाण्डे द्वारा एतमानार परिक्षेत्र अंतर्गत पी.ओ.आर. प्रकरणों की जांच एवं वन अपराध तथा वन्यजीवों के अवैध शिकार के रोकथाम एवं जांच में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण की गई है।

गौरतलब है कि वन विभाग को रेंजर देवदत्त खाण्डे के विरूद्ध बिना कार्य कराए प्रमाणक प्रस्तुत करने की शिकायत विभाग को प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच वनमंडलाधिकारी, कटघोरा द्वारा की गई।

जांच में उक्त शिकायत सही पायी गई। रेंजर खाण्डे के विरूद्ध जांच-पड़ताल में यह भी पाया गया कि वे एतमानार परिक्षेत्र अंतर्गत पी.ओ.आर. प्रकरणों की जांच एवं वन अपराध तथा वन्यजीवों के अवैध शिकार के रोकथाम में असफल रहे हैं। जिसके चलते प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत शासकीय काम एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही तथा शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाये पर निलंबित कर दिया है।

Related post

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में…

Spread the loveनई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और…
कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक : मंत्री राजेश अग्रवाल

कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक :…

Spread the loveरायपुर: पावन श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की भक्ति में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में रामगढ़…
अतिथि शिक्षक बनने का मौका, जिले में स्थानीय स्तर पर 12 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

अतिथि शिक्षक बनने का मौका, जिले में स्थानीय स्तर…

Spread the loveसुकमा। सुकमा जिले में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए स्थानीय अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जिले…