• 15/10/2023

घोषणा पत्र जारी: 2 BHK फ्लैट, 400 में गैस सिलेंडर, 15 लाख का स्वास्थ्य बीमा, इस राज्य के CM ने मेनिफेस्टो में किया वादा

घोषणा पत्र जारी: 2 BHK फ्लैट, 400 में गैस सिलेंडर, 15 लाख का स्वास्थ्य बीमा, इस राज्य के CM ने मेनिफेस्टो में किया वादा
Spread the love

पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। मतदान की तिथि निकट आते-आते पार्टियां उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ ही अपना मेनीफेस्टो भी जारी कर रही हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) ने रविवार को अपनी पार्टी भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) का घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में वोटरों को लुभाने के लिए पार्टी ने कई लोक लुभावने वादे किए हैं, इसके साथ ही राज्य में चल रही प्रमुख लोक कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने का भी वादा किया है।

घोषणा पत्र में कहा गया है कि वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और विकलांगों के लिए सामाजिक पेंशन अगले कुछ वर्षों में धीरे-धीरे 2,016 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रति माह की जाएगी। दिव्यांगों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन 6,000 रुपये प्रति माह किया जाएगा।

इसके साथ ही दलित बंधु योजना के तहत दलित परिवारों को व्यवसाय शुरु करने कृषि में निवेश करने के लिए 10 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। केसीआर बीमा योजना के तहत राज्य के 93 लाख बीपीएल परिवारों को 5 लाख रुपये का बीमा प्रदान किया जाएगा।

बीआरएस ने पात्र परिवारों को 400 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने, 15 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा का भी वादा किया है।

घोषणापत्र में कहा गया है कि हैदराबाद में 1 लाख 2 बीएचके घर बनाए जाएंगे और  जिन लोगों के पास जमीन नहीं है, उनकी पहचान करके उन्हें गृह लक्ष्मी योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…