• 02/09/2024

बड़ी खबर: ‘कांग्रेस में होता है कास्टिंग काउच’, आरोप के बाद महिला नेत्री को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

बड़ी खबर: ‘कांग्रेस में होता है कास्टिंग काउच’, आरोप के बाद महिला नेत्री को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता
Spread the love

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण के आरोपों को लेकर बवाल मचा हुआ है। इन सबके बीच केरल कांग्रेस की एक महिला नेत्री ने अपनी पार्टी में भी कास्टिंग काउच का दावा किया है। ये आरोप एर्नाकुलम की कांग्रेस नेत्री सिमी रोजबेल जॉन ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान लगाए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस में भी कास्टिंग काउच कल्चर है। यहां टैलेंट काम नहीं आता है और पार्टी के अंदर आगे बढ़ने के लिए पुरुषों को इम्प्रेस करने के लिए समझौते करने पड़ते हैं। कांग्रेस नेत्री के आरोप के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया। जिसके बाद नेत्री सिमी रोजबेल जॉन को कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

रोजबेल ने कहा, “महिलाओं का शोषण सभी क्षेत्रों में हो रहा है, यहां तक ​​कि कार्यस्थलों और राजनीति में भी। पार्टी की कई साथी महिलाओं ने मेरे साथ अपने बुरे अनुभव साझा किए हैं। मैं हमेशा उन्हें सलाह देती हूं कि वे नेताओं से मिलने अकेले न जाएं, अपने परिवार के सदस्यों या दोस्तों को साथ लेकर जाएं। मेरे पास ऐसे कई सबूत हैं जो उचित समय पर सामने आएंगे।”

उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर महिलाएं पुरुष नेताओं को प्रभावित करने में सफल हो जाती हैं तो बगैर प्रतिभा और अनुभव के शीर्ष स्थान पर पहुंच सकती है।

रोजवेल के खिलाफ ही जांच करेगी पार्टी

महिला नेत्री के सनसनीखेज आरोपों के बाद केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आनन-फानन में उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि सिमी रोजबेल के आरोप निराधार है। पार्टी की महिला विंग ने सिमी रोजबेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी केपीसीसी महिला विंग द्वारा दायर मामले की जांच करेगी।

कौन हैं सिमी रोजबेल जॉन

आपको बता दें सिमी रोजबेल जॉन केरल की राजनीति में जाना माना चेहरा हैं। वे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की भी सदस्य रहा चुकी हैं।

Related post

अब जेब में आएंगे प्लास्टिक के नोट! 10 और 20 रुपये के पॉलीमर नोटों को मिली मंजूरी

अब जेब में आएंगे प्लास्टिक के नोट! 10 और…

Spread the loveनई दिल्ली। देश में नोटों के इस्तेमाल का तरीका जल्द बदल सकता है। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक…
विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, CM देव साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई

विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन,…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक…
BIG NEWS : एक बार फिर आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, तीन की मौत, पांच अस्पताल में भर्ती

BIG NEWS : एक बार फिर आकाशीय बिजली ने…

Spread the loveमनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां ब्लॉक में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई,…