• 17/01/2025

जानें कौन हैं किरण देव, दूसरी बार चुने BJP के प्रदेश अध्यक्ष

जानें कौन हैं किरण देव, दूसरी बार चुने BJP के प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में किरण सिंहदेव भाजपा के लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी विनोद तावड़े ने किरण सिंहदेव के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की।

कौन हैं किरण देव

किरण देव जगदलपुर से बीजेपी के विधायक भी हैं। 2023 विधानसभा चुनाव में वे पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। 1962 में जन्मे किरण सिंहदेव पेशे से एक वकील हैं। साल 1985 में वे पहली बार छात्रसंघ के अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 1998 से साल 2000 तक वे भाजयुमो अध्यक्ष के रुप में कार्य किया।

साल 2002 से लेकर 2005 तक भाजपा के जिला अध्यक्ष का दायित्व उन्होंने संभाला। साल 2005 से 2009 तक वे प्रदेश महामंत्री रहे। इसके बाद 2014 तक प्रदेश कार्य समिति  के सदस्य भी रहे। वे साल 2009-2014 तक जगदलपुर के मेयर भी रहे।