• 07/01/2024

PM मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी से मालदीव में बवाल, महिला मंत्री सहित 3 सस्पेंड

PM मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी से मालदीव में बवाल, महिला मंत्री सहित 3 सस्पेंड
Spread the love

मोहम्मद मुेइज्जू की सरकार बनने के बाद से भारत और मालदीव के रिश्ते लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इन सबके बीच मालदीव के नेताओं ने पीएम मोदी की लक्षदीप यात्रा का मजाक उड़ाया है। जिससे मचे बवाल के बाद महिला मंत्री मरियम शिउना को कैबिनेट से सस्पेंड कर दिया गया है।

इससे पहले मालदीव सरकार ने अपने नेताओं के बयान से किनारा करते हुए सफाई दी थी। जिसमें कहा गया था कि संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें प्रधानमंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपनी लक्षद्वीप यात्रा के दौरान की कुछ तस्वीरें एक्स पर साझा किया था। जिस पर मालदीव की सत्तारुढ़ पार्टी के सदस्य जाहिद रमीज ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे का मजाक उड़ाया और उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स किए। जाहिद रमीज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए भारत पर पैसा बनाने के लिए श्रीलंका की नकल करने का आरोप लगाया।

एक्स पर उन्होंने लिखा, “यह बहुत दुखद है कि भारत जैसा बड़ा देश श्रीलंका जैसी छोटी अर्थव्यवस्था की नकल करके पैसा कमाने की कोशिश कर रहा है।”

रमीज़ ने 5 जनवरी को एक और ट्वीट करते हुए कहा, “बेशक यह अच्छा कदम है। लेकिन भारत कभी हमारी बराबरी नहीं कर सकता है। मालदीव पर्यटकों को जो सर्विस देता है वो भारत कैसे देगा। वो इतनी सफाई कैसे रख पाएंगे जितनी हम रखते हैं।उनके कमरों में आने वाली गंध उनके और टूरिस्ट के लिए सबसे बड़ी दिक्कत होगी।”

मंत्री ने की अपमानजनक टिप्पणी

जाहिद रमीज के अलावा मंत्री मरियम शिउना ने भी पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। हालांकि खुद को घिरता देख शिउना ने अपना पोस्ट डिलीट कर लिया।

पूर्व राष्ट्रपति ने की निंदा

उनकी इस पोस्ट पर मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मंत्री मरियम शिउना ने गलत शब्द कहे हैं। ये बात मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि को खतरे में डाल सकती है। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की सरकार को ऐसी टिप्पणियों से दूरी बनानी चाहिए।

Related post

CG : दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, मौके पर मौत

CG : दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। तीनों…
BREAKING : IFS अधिकारी विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, बने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक

BREAKING : IFS अधिकारी विवेक आचार्य को मिली नई…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी विवेक आचार्य को नई…
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’, कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा भविष्य…..

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’, कौशल, अनुसंधान…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की तस्वीर अब केवल किताबों और कक्षाओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह कौशल, तकनीक…