• 11/07/2023

विधानसभा के छोटे सत्र पर नेता प्रतिपक्ष का तंज, चर्चा से भागती है कांग्रेस

विधानसभा के छोटे सत्र पर नेता प्रतिपक्ष का तंज, चर्चा से भागती है कांग्रेस
Spread the love

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होने वाला है। ये 5वीं विधानसभा का 17वां सत्र होगा। इस बार सत्र के महज़ 4 दिन का रखने पर बीजेपी विधायक दल के नेता नारायण सिंह चंदेल ने भूपेश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने चेतवनीभरे लहज़े में साफ कर दिया है कि विधानसभा के छोटे सत्र पर कहा है कि कांग्रेस विपक्ष और चर्चा से भगति है।

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा है कि सवाल तो पूछे जाएंगे, जवाब तो देना पड़ेगा, चाहे विधानसभा सत्र छोटा कर ले। आज वीडियो बयान जारी कर नेता प्रतिपक्ष ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार और CM भूपेश बघेल विपक्ष का सामना चर्चा में कर के देखे उन्हें समझ आ जायेगा कि प्रदेश को चार साल में ही उन्होंने कर्ज, भ्रष्टाचार में धकेल दिया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और यह सत्र 21 जुलाई तक चलेगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने इस बाबत अधिसूचना जारी की है। राज्य में इस साल विधानसभा के चुनाव होने है और चुनाव से पहले यह विधानसभा का आखिरी सत्र होगा। नोटिफिकेशन के अनुसार विधानसभा के मानसून सत्र में कुल 4 बैठकें होगीं।

मानसून सत्र में वित्तीय कार्य के साथ ही अन्य शासकीय कार्य संपादित किये जाएंगे। यह 5वीं विधानसभा का 17वां सत्र होगा। चूंकि इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं इस लिहाज से विधानसभा का यह सत्र काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह सत्र कई महत्वपूर्ण घोषणाओं से भरा हो सकता है। इस सत्र में सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी।

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…