• 25/05/2025

जापान को पीछे छोड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अब ये तीन देश ही आगे

जापान को पीछे छोड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अब ये तीन देश ही आगे
Spread the love

नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने घोषणा की कि भारत ने जापान को पछाड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है। नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की शनिवार 24 मई को 10वीं बैठक के बाद उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक माहौल भारत के लिए अनुकूल बना हुआ है।

सुब्रमण्यम ने कहा, “भारत अब 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के आंकड़ों के अनुसार, हमारी अर्थव्यवस्था ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। अब केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही हमसे आगे हैं। मुझे विश्वास है कि हम जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।”

तीसरे स्थान की ओर भारत का लक्ष्य

नीति आयोग के सीईओ ने दावा किया कि यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो अगले ढाई से तीन वर्षों में भारत जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर अमेरिकी टैरिफ के कारण उत्पन्न अस्थिरता के बावजूद भारत ने यह उपलब्धि हासिल की है, और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भारत की प्रगति को रोक नहीं पाए।

एप्पल आईफोन और टैरिफ पर बयान

अमेरिका द्वारा एप्पल आईफोन पर टैरिफ लगाए जाने के सवाल पर सुब्रमण्यम ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि अमेरिका में बिकने वाले आईफोन का निर्माण वहीं होगा, न कि भारत या अन्य देशों में। भविष्य में टैरिफ की स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन भारत निश्चित रूप से लागत प्रभावी विनिर्माण केंद्र बना रहेगा।”

 

Related post

साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय साइबर जागृति अभियान एवं ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 के अभिनंदन समारोह में हुए शामिल सात सप्ताह के साइबर…
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा…

Spread the loveसेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष देश के लिए प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़…
करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण…

Spread the loveकंवर समाज ने सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण जनजातीय समाज की शिक्षा,…