• 19/08/2024

BJP ने निगम मंडल में की नियुक्ति! वायरल लिस्ट का क्या है सच, पढ़िए पूरी खबर..

BJP ने निगम मंडल में की नियुक्ति! वायरल लिस्ट का क्या है सच, पढ़िए पूरी खबर..

Follow us on Google News

छत्तीसगढ़ में निगम मंडल की नियुक्ति से जुड़ी एक सूची तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें कुल 36 नेताओं का नाम है। सूची में पूर्व विधायक सौरभ सिंह, देवजी भाई पटेल, नंदकुमार साहू जैसे बड़े नेताओं का नाम भी शुमार है। हालांकि इस लिस्ट को फर्जी बताया जा रहा है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को निगम मंडल में नियुक्ति का इंतजार है। दिसंबर में बीजेपी की सरकार बनी और सरकार के कार्यकाल को लगभग 8 महीना पूरा हो चुका है।इस बीच निगम मंडल में नियुक्ति की चर्चा भी तेज हो चुकी है। ऐसे में जब यह लिस्ट वायरल हुई तो बहुत लोगों ने इसे सही करार देने की भी कोशिश की, लेकिन बताया जा रहा है कि यह लिस्ट फर्जी है। हालांकि इनमें से कुछ नेताओं को इस बार मौका जरूर मिलेगा।

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक हुई थी। जिसमें भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा था कि जल्द ही निगम मंडल की नियुक्तियां कर ली जाएगी, फिलहाल कुछ भी तय नहीं है। इधर, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने विधानसभा उपचुनाव निकाय, चुनाव और निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की थी।कई जिलों से नाम भी मंगवाए गए हैं। फिलहाल प्रक्रिया चल रही है, लेकिन नाम पर अंतिम मुहर नहीं लग पाई है।