• 04/08/2024

आदिवासी युवक को अपशब्द कहना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आदिवासी युवक को अपशब्द कहना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

बीजापुर पुलिस ने युवा आयोग के पूर्व सदस्य और भाजपा नेता अजय सिंह को गिरफ्तार किया है। अजय सिंह का नाम पिछले दिनों तब चर्चा में आया, जब मोबाइल से बातचीत में कलेक्टर से विवाद का ऑडियो वायरल हो गया था। अजय सिंह पर आदिवासी युवक के साथ गाली गलौज करने का आरोप है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही भाजपा नेता के ऊपर आदिवासी समाज के लोगों ने एक आदिवासी युवक के साथ गाली गलौज करने का आरोप लगाया था और अजय सिंह के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी।

जिसके बाद सर्व आदिवासी समाज ने अजय सिंह की गिरफ्तारी की मांग की थी। सर्व आदिवासी समाज ने प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट का घेराव किया था। अजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने बीजेपी नेता को न्यायिक रिमांड पर दंतेवाड़ा भेज दिया है।

दरअसल भैरमगढ़ में काफी दिन से बंद पड़ा क्रेशर प्लांट फिर से चालू किया गया, जिससे यहां प्लास्टिक से आसपास के घरों में दरारें आनी शुरू हो गई। इलाके में रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना अजय सिंह को दी। और प्लांट का विरोध किया इसी दौरान अजय सिंह ने युवक को जातिगत गालियां दी जिसके कारण आदिवासी समाज में आक्रोश फैल गया और उन्होंने इसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।

Related post

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…
दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…