• 04/06/2024

ब्रेकिंग: नीतीश मारेंगे पलटी! INDIA से सुशासन कुमार को डिप्टी PM और चंद्रबाबू का मिला ये खास ऑफर

ब्रेकिंग: नीतीश मारेंगे पलटी! INDIA से सुशासन कुमार को डिप्टी PM और चंद्रबाबू का मिला ये खास ऑफर
Spread the love

देश में मोदी मैजिक खत्म हो गया है। एक बार फिर से गठबंधन सरकार की वापसी होती नजर आ रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक किसी भी राजनीतिक दल को पूर्ण बहुमत मिलते नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में एक बार फिर से जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मार सकते हैं। नीतीश कुमार ने बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी से मिलने से इंकार कर दिया है।

नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन से उप प्रधानमंत्री के पद का बड़ा ऑफर मिला है। माना जा रहा है कि नीतीश इंडिया गठबंधन में वापसी कर सकते हैं। नीतीश कुमार से एनसीपी शरद पवार के नेता शरद पवार ने फोन पर बात की है।

इसके साथ ही शरद पवार ने टीडीपी नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू से भी बात की है। शरद पवार के अलावा कर्नाटक के सीएम एमके स्टालिन ने भी चंद्र बाबू नायडू से बात की है। नायडू को भी इंडिया गठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया गया है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की नायडू की पुरानी मांग को पूरा करने का वादा इंडिया गठबंधन से मिला है।

आपको बता दें ताजा रूझानों के मुताबिक बीजेपी 242 सीट पर आगे चल रही है। जो कि बहुमत से काफी पीछे है। वहीं कांग्रेस 97 सीटों पर आगे है। बात करें एनडीए गठबंधन की तो वह 298 सीटों पर और इंडिया 227 सीटों पर आगे चल रही है। नीतीश कुमार की जेडीयू बिहार में 14 सीटों और चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी 16 सीटों पर आगे है। अगर दोनों पलटी मारते हैं तो एनडीए गठबंधन बहुमत से पीछे हो जाएगा।

Related post

100 करोड़ पार हनुमान अंश, फिल्म की ब्लॉकबस्टर कमाई के बाद बड़ा ऐलान, इस राज्य में हुई टैक्स-फ्री

100 करोड़ पार हनुमान अंश, फिल्म की ब्लॉकबस्टर कमाई…

Spread the love हनुमान अंश के ऐतिहासिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद इसे उत्तराखंड में टैक्स-फ्री घोषित कर दिया गया है.…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमी बारिश की रफ्तार, आज रायपुर समेत इन इलाकों में बूंदाबांदी के आसार

CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमी बारिश की रफ्तार,…

Spread the love रायपुर।छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल अब धीमी होती नजर आ रही है। बीते दिनों की तुलना में बारिश…
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार- बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल

विकास की नई राह पर बलौदाबाजार- बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा…

Spread the loveरायपुर :- राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री  टंक राम वर्मा ने आज रायपुर जिला के तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम…