• 01/03/2023

LPG Price Hike: महंगाई का बड़ा झटका, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम में भारी बढ़ोत्तरी, इतने बढ़े दाम

LPG Price Hike: महंगाई का बड़ा झटका, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम में भारी बढ़ोत्तरी, इतने बढ़े दाम
Spread the love

LPG Price Hike: पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव के बाद और होली से ठीक पहले आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम में बढ़ोत्तरी की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर अब 50 रुपये महंगा हो गया है। इसके साथ ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी इजाफा किया गया है। इसके दाम में 350.50 रुपये भारी भरकम बढ़ोत्तरी की गई है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर में की गई भारी भरकम बढ़ोत्तरी का असर केटरिंग व्यवसाय और होटल इंडस्ट्री के साथ ही छोटे-बड़े होटल रेस्टोरेंट, ठेले खोमचो पर भी देखने को मिल सकता है। यहां पर खाना अब महंगा हो सकता है। इसके साथ ही शादी ब्याह, रिशेप्सन पार्टी इत्यादी में केटिरिंग सर्विस के महंगे होने की उम्मीद की जा रही है।

घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम 8 महीने बाद बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 1 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम में इजाफा किया गया था। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम हर महीने की 1 तारीख को तय किए जाते हैं।

 चार महानगरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के नए दाम

  • दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1053 रुपये से बढ़कर 1103 रुपये हो गए हैं
  • कोलकाता में 1079 रुपये से बढ़कर 1129 रुपये हो गए हैं
  • मुंबई में दाम 1052.50 रुपये से बढ़कर 1102.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर हो गए हैं
  • चेन्नई में 1068.50 रुपये से बढ़कर 118.50 रुपये हो गए हैं

चार महानगरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए दाम

  1. दिल्ली में दाम 1769 रुपये से बढ़कर 2119.50 रुपये हो गए हैं
  2. कोलकाता में दाम 1869 रुपये से बढ़कर 2219.50 रुपये हो गए हैं
  3. मुंबई में दाम 1721 रुपये से बढ़कर 2071.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं
  4. चेन्नई में दाम 1917 रुपये से बढ़कर 2267.50 रुपये हो गए हैं

Related post

विशेष लेख:”सेवा_संकल्प_अभियान”

विशेष लेख:”सेवा_संकल्प_अभियान”

Spread the loveडिजिटल पंख: क्रेडिट बैंक और डिजीलॉकर से गढ़ी ‘कहानी बदलाव की’, पूरा हुआ ‘सेवा का संकल्प’ विष्णु प्रसाद वर्मा…
CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे के गांवों में हाई अलर्ट; वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे…

Spread the loveधमतरी।जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के छुही बीट में इन दिनों दंतैल हाथी विचरण कर रहा है। हाथी की…
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने आगे आएं इवेंट मैनेजर्स : अरुण साव

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान…

Spread the love‘छत्तीसगढ़ में इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं’ ‘इकॉन-2026’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर. उप…