• 20/12/2024

जंगल में खड़ी कार से मिला 52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश, लावारिस गाड़ी में खजाना देख अफसर भी हैरान

जंगल में खड़ी कार से मिला 52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश, लावारिस गाड़ी में खजाना देख अफसर भी हैरान
Spread the love

मध्य प्रदेश में जंगल में खड़ी एक कार से 52 किलो सोना और 9.86 करोड़ कैश बरामद हुआ है। आयकर विभाग के छापे में यह कार से बरामद हुआ है। कार से इतनी बड़ी तादाद में सोना और कैश मिलने से आईटी के अफसर भी हैरान रह गए।

जानकारी के मुताबिक भोपाल के पास स्थित मेंडोरी के जंगलों से इनोवा कार बरामद हुई है। गाड़ी से बरामद सोने की कीमत 40 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।  गुरुवार- शुक्रवार की दरमियानी रात 30 गाड़ियों में आईटी के अफसर पहुंचे थे। आयकर विभाग के अफसरों ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। गाड़ी ग्वालियर की है और चेतन सिंह गौर के नाम से रजिस्टर्ड है।

चेतन सिंह गौर का कनेक्शन आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा से बताया जा रहा है। सौरभ शर्मा के ठिकानों पर बुधवार को लोकायुक्त का छापा पड़ा था। इस छापे में तकरीबन 3 करोड़ रुपये नगदी, 50 लाख की ज्वेलरी और 2 करोड़ की प्रॉपर्टी की जानकारी मिली थी।

बताया जा रहा है कि कार में हूटर लगा हुआ है और नंबर प्लेट पर पुलिस का लोगो बना हुआ है, जिसमें आरटीओ लिखा हुआ है। फिलहाल गाड़ी से बरामद यह खजाना किसका है, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। गाड़ी मालिक से पूछताछ के बाद इस रहस्यमय खजाने के असली मालिक का पता चल पाएगा।

Related post

परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझें

परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा…

Spread the loveनई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को एक नए विधेयक को मंजूरी दी, जिसके तहत महिला आरक्षण लागू करने…
CG Political : छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत! विधानसभा की 90 सीटें बढ़कर हो सकती हैं 135, लोकसभा में भी 6 सीटें बढ़ने की संभावना

CG Political : छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़े बदलाव…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्र सरकार…
CG : सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, हाथ में फ्रैक्चर; रायपुर AIIMS में कराया गया भर्ती!

CG : सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट,…

Spread the love रायपुर :- राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल हो गईं। शुक्रवार को बलौदाबाजार में एक कार्यक्रम में…