• 02/07/2024

राहुल गांधी पर भड़के कांग्रेस विधायक, समर्थकों की भी लगाई क्लास, बताया कांग्रेस को डुबोने वाला

राहुल गांधी पर भड़के कांग्रेस विधायक, समर्थकों की भी लगाई क्लास, बताया कांग्रेस को डुबोने वाला
Spread the love

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा सदन में अपने भाषण के दौरान हिंदुओं पर पर की गई टिप्पणी को लेकर देश की सियासत  गरमाई हुई है। पीएम मोदी से लेकर बीजेपी के तमाम उनके बयान को आपत्तिजनक बताते हुए उन्हें माफी मांगने के लिए कह रहे हैं। इऩ सबके बीच अब पार्टी के भीतरखाने से ही राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर आवाज उठने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी की टिप्पणी को अशोभनीय और अनावश्यक बताया है। उन्होंने राहुल गांधी को जनता और देश से जुड़े मुद्दे उठाने की सलाह दी है।

लक्ष्मण सिंह ने कहा, “संसद में “हिंदुओं”पर की गई टिप्पणी अशोभनीय है और अनावश्यक भी।केवल और केवल जनता और देश से जुड़े मुद्दे उठाना ही उचित होगा।”

.. कांग्रेस को डुबोते रहो

उनके इस ट्वीट पर मिस्टर सिंह नाम के एक यूजर ने कमेंट करते हुए राहुल गांधी को शिव भक्त बताते हुए उनकी टिप्पणी का बचाव करते हुए फासीवादियों के लिए बताया। जिस पर लक्ष्मण सिंह यूजर पर भड़क उठे और उसे चमचा कहा।

वहीं जब दूसरे यूजर ने उन्हें सुनने की सलाह देते हुए राहुल गांधी का वीडियो शेयर  किया जिसमें वो कह रहे हैं, “नरेंद्र मोदी हिंदू समाज नहीं है, बीजेपी हिंदू समाज नहीं है, आरएसएस हिंदू समाज नहीं है।” जिस पर लक्ष्मण सिंह ने यूजर पर भड़कते हुए कहा, “चमचा गिरी करते रहो और कांग्रेस को डुबोते रहो।”

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-जशपुर दौरे पर,विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-जशपुर दौरे पर,विभिन्न विकास कार्यों…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक आयोजन…
चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का बड़ा फैसला, कच्ची चीनी के आयात नियम बदले

चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का बड़ा फैसला,…

Spread the loveनई दिल्ली। देश में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने कच्ची चीनी के आयात से जुड़े नियमों…
ब्रेकिंग : इन पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, जानिये अब कितना मिलेगा डीए, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर्स का लाभ…

ब्रेकिंग : इन पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, जानिये…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों के पेंशनरों के महंगाई राहत में वृद्धि की है। सातवें…