• 13/11/2024

उपचुनाव: फर्जी मतदान रोकने पर पीठासीन अधिकारी से मारपीट, कांग्रेस-बीजेपी प्रत्याशी नजरबंद, उपचुनाव में जमकर हुआ बवाल

उपचुनाव: फर्जी मतदान रोकने पर पीठासीन अधिकारी से मारपीट, कांग्रेस-बीजेपी प्रत्याशी नजरबंद, उपचुनाव में जमकर हुआ बवाल
Spread the love

मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर में आज हुए उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। विजयपुर के एक पोलिंग बूथ फर्जी मतदान का प्रयास कर रहे लोगों को रोकने पर पीठासीन अधिकारी के साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट में पीठासीन अधिकारी गंभीर रुप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विजयपुर उपचुनाव में आदिवासी और जाटव मतदाताओं को जगह-जगह रोका गया। वीरपुर में रावत और जाटव समाज के लोगों के बीच में लाठियां चली और पथराव भी हुआ। इसे लेकर जाटव और आदिवासी वोटरों ने जमकर हंगामा किया और थाना का घेराव किया।

विजयपुर में मुख्य मुकाबला बीजेपी के रामनिवास रावत और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के बीच है। मतदान शुरू होने के एक घंटे बाद ही पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को नजरबंद कर लिया। इसके दो घंटे बाद बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत को भी नजरबंद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक ऐसा सुरक्षा दृष्टि से किया गया है।

इधर पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी आदिवासियों को मतदान करने से रोक रही है। पटवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, “विजयपुर में लोकतंत्र की हत्या की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, और पूरी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत के गुंडे हर जगह हथियारों के साथ मतदाताओं को वोट डालने से रोक रहे हैं। विजयपुर के वीरपुर ब्लॉक में आदिवासियों को वोट डालने से रोका जा रहा था, जिसके विरोध में आदिवासियों ने थाना घेर लिया। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक अभी भी इन गंभीर घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए हैं।”

इसके साथ ही कांग्रेस ने बीजेपी पर बूथ कैप्चरिंग का भी आरोप लगाया है। जीतू पटवारी ने एक्स पर कहा, “भाजपा की नई रणनीति सामने आई है। पहले खुद ही हथियारबंद गुंडे भेजकर गोलियां चलवाती है, फिर इन गुंडों से बूथ कैप्चरिंग करवा कर लोकतंत्र की हत्या करती है। इसके बाद मीडिया के सामने आकर कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाती है। लेकिन जब मीडिया सच का आईना दिखाती है, तो मुँह छिपाकर भागने के अलावा इनके पास कोई जवाब नहीं होता। आज भाजपा के नेताओं ने अपने कृत्यों से न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि पूरे देश को शर्मसार कर दिया है।”

 

Related post

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को…

Spread the love रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले…
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों…

Spread the loveरायपुर। 15 अगस्त 2026 को देशभर में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, उत्साहपूर्ण और व्यवस्थित रूप से…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में…