• 25/01/2026

महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ ने पुरानी बस्ती थाना प्रभारी से मिलकर समस्याओं से कराया अवगत

महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ ने पुरानी बस्ती थाना प्रभारी से मिलकर समस्याओं से कराया अवगत
Spread the love

रायपुर। महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष विमल बाफना के नेतृत्व में पुरानी बस्ती थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह से मिलकर लाखे नगर ढाल के व्यापारियों को होने वाली परेशानी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान संघ के द्वारा थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
व्यापारियों ने बताया कि बढ़ते अपराध के चलते व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, ठेले – खोमचे वालों की आड में सामाजिक तत्वों का जमावड़ा यहां हमेशा लगे रहता है जिस पर कड़ी कार्यवाही करने का आग्रह किया गया। इसके साथ ही पेट्रोलिंग गश्त लगातार बढ़ाने की मांग की गई। थाना प्रभारी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया और कहा कि किसी भी समस्या के लिए व्यापारीगण कभी भी थाने में आकर उनसे मिल सकते हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष विमल बाफना, विनोद जोशी, राजकुमार अग्रवाल, प्रशांत भागवत, वैभव सालुंके, विनोद जैन, ऋषभ जैन, अतीक खान, विजय कलंत्री उपस्थित थे।

Related post

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर संकट! इन महिलाओं का रुक सकता है भुगतान…

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर…

Spread the loveरायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि जिले की लाखों महिलाओं…
बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की…
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे…

Spread the loveकैमरा ट्रैप में लगातार कैद हो रही बाघिन, संरक्षण प्रयासों को मिली बड़ी सफलता रायपुर– उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के…