• 29/11/2024

12 की मौत,16 घायल: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई बस, भीषण हादसे में 12 की मौत

12 की मौत,16 घायल: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई बस, भीषण हादसे में 12 की मौत
Spread the love

महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषण सड़क हादसा में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं 16 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की एक बस पलट गई। हादसे को लेकर कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

घटना दोपहर 12:00 से 12:30 बजे के आसपास की है। भंडारा से साकोली लखानी होते हुए बस गोंदिया जा रही थी। इसी दौरान गोंदिया कोहमारा राज्यमार्ग पर ग्राम खजरी के पास बस के सामने एक बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने ब्रेक मारते हुए बस का स्टेयरिंग तेजी से घुमा दिया।

जिसकी वजह से तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। उधर बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों का बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं बड़ी संख्या में घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related post

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा के पद पर हुई पदोन्नति, जाने किसे कहां मिली नई पदस्थापना,देखे आदेश…

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा…

Spread the loveरायपुर। पशुधन विकास विभाग ने 17 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (राजपत्रित, द्वितीय श्रेणी) को उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें…
CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश……

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस…

Spread the loveकोरबा। शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगले महीने अक्टूबर में एक दिन शराब की…
CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत, परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका पर ये गंभीर आरोप…..

CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत,…

Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ऐर्राबोर पोटाकेबिन में पहली कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया…