• 30/09/2024

गाय को ‘राज्यमाता’ का दर्जा, सरकार का बड़ा फैसला

गाय को ‘राज्यमाता’ का दर्जा, सरकार का बड़ा फैसला
Spread the love

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने गाय को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार के इस फैसले को हिंदू वोटरों को लुभाने का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

कैबिनेट में लिए गए इस फैसले का ऐलान करते हुए सरकार ने कहा कि देशी गाय का वैदिक काल से ही भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। देशी गाय के दूध की उपयोगिता के साथ ही चिकित्सा और कृषि में भी महत्पूर्ण स्थान को ध्यान में रखते हुए देशी गाय को कैबिनेट की बैठक में राज्यमाता गौमाता घोषित करने का निर्णय लिया गया है।

इसके साथ ही सरकार ने राज्य में स्थित गौशालाओं की कमजोर स्थिति को देखते हुए देशी गायों के पालन-पोषण के लिए 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सब्सिडी योजना लागू की जाएगी। इस योजना को महाराष्ट्र गोसेवा आयोग द्वारा ऑनलाइऩ लागू की जाएगी। इसके लिए राज्य के सभी जिलों में गोशाला सत्यापन समिति बनाई जाएगी।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “देसी गाय हमारे किसानों के लिए एक वरदान है, इसलिए हमने इन्हें यह दर्जा (राज्य माता) देने का निर्णय लिया है। हमने देसी गोमाता के परिपोषण और चारे के लिए मदद करने का निर्णय लिया है।”

Related post

छत्तीसगढ़ में महंगाई के बीच अभिभावकों को एक और झटका, नए शिक्षा सत्र से बढ़ जाएगी सरकारी स्कूलों की फीस

छत्तीसगढ़ में महंगाई के बीच अभिभावकों को एक और…

Spread the loveरायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए सरकारी स्कूलों में स्थानीय शुल्क (लोकल फीस) में वृद्धि…
देशभर में आज केमिस्ट संगठनों की हड़ताल, बंद रहेंगे 12 लाख मेडिकल स्टोर; ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध

देशभर में आज केमिस्ट संगठनों की हड़ताल, बंद रहेंगे…

Spread the love नई दिल्ली। ई-फार्मेसी की ओर से ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और भारी डिस्काउंट के विरोध में आज बुधवार (20…
ग्राम धनोरा में सुशासन तिहार का आयोजन, 14 किसानों को मिला डिजिटल किसान किताब…..

ग्राम धनोरा में सुशासन तिहार का आयोजन, 14 किसानों…

Spread the loveरायपुर: राज्य शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले में बस्तर…