• 03/02/2024

BJP विधायक ने पुलिस थाना के अंदर गोली मारी, 1 घायल

BJP विधायक ने पुलिस थाना के अंदर गोली मारी, 1 घायल
Spread the love

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक पुलिस थाना के अन्दर गोलीबारी हुई है। बीजेपी विधायक (BJP MLA) ने शिंदे गुट के नेताओं पर गोली चला दी। इस घटना में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का एक नेता घायल हो गया है। मामले में पुलिस ने बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़  को गिरफ्तार किया है।

घटना उल्हासगनर के हिल लाइन पुलिस थाना मेंं रात तकरीबन 10ः30 बजे की है। इस गोलीबारी में शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले में डीसीपी सुधाकर पठारे का एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसे लेकर वे थाना पहुंचे थे। लेकिन थाना के भीतर ही दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ पर गोली चला दी। घटना के बाद घायल महेश गायकवाड़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उऩका इलाज जारी है।

इस पूरे मामले में शिवसेना (UBT) के नेता आनंद दुबे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को जंगलराज बनाया जा रहा है। जिस विधायक पर लोगों के कल्याण की जिम्मेदारी है, वह लोगों को गोली मार रहा है। डबल इंजन वाली सरकार में नेता एक-दूसरे को ही मारने की कोशिश कर रहे हैं। डबल इंजन वाली सरकार फेल होती दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र जंगलराज की ओर बढ़ रहा है।

Related post

CG : नवपदस्थ SP राय गौरव ने संभाला कार्यभार, सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर…..

CG : नवपदस्थ SP राय गौरव ने संभाला कार्यभार,…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) 2019 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राय गौरव रामप्रवेश ने आज जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के नए…
POLICE TRANSFER : 10 निरीक्षकों-उप निरीक्षकों के तबादले, देखें लिस्ट

POLICE TRANSFER : 10 निरीक्षकों-उप निरीक्षकों के तबादले, देखें…

Spread the love रायपुर।  पुलिस विभाग में इन दिनों खूब तबादले हो रहे हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के मुताबिक…
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय…

Spread the love14.49 लाख से अधिक माताओं को 558.93 रूपये करोड़ की डीबीटी सहायता मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने साइबर ठगी से…