• 27/08/2026

बड़ा हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र सहित 3 की मौत

बड़ा हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र सहित 3 की मौत
Spread the love

कोरबा। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के चालक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र सहित 3 लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो का चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खोडरी मोड़ के पास हुआ हादसा
हरदीबाजार थानान्तर्गत ग्राम सरईसिंगार निवासी फूल सिंह 58 वर्ष पिता दौलत सिंह, नरसिंह सिंह 24 वर्ष पिता फूल सिंह और यशवंत सिंह पिता स्वर्गीय कमल सिंह बाइक. क्रमांक सीडी 12 बीजे 5644 पर सवार होकर ग्राम सराइसिंगार से गेवरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे कुसमुंडा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम खोडरी मोड़ के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 12 बीयू 2420 के चालक ने तेजी व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे फूल सिंह और नरसिंह सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में एक घायल की इलाज के दौरान मौत  
यशवंत सिंह गंभीर रूप से घायल है, जिसे डायल-112 की मदद से मेडिकल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उपचार के उपरांत यशवंत की भी मौत हो गयी। बताया जाता है कि यशवंत भी उनका रिश्तेदार है। सड़क हादसे में पिता पुत्र सहित 3 लोगों की मौत हो जाने से गांव में शोक व्याप्त है।

दो बाइक में हुई भिड़ंत, दो युवकों की मौत
सर्वमंगला चौकी क्षेत्र में मंगलवार की शाम सर्वमंगला कनवेरी मार्ग के जोड़ा पुल के पास आमने सामने दो बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। एक बाइक में तीन लोग सवार थे जबकि दूसरी बाइक में दो लोग सवार थे। दोनों बाइक के भिड़ंत होने से सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मेडिकल अस्पताल में घायलों का इलाज जारी
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल हास्पिटल में दाखिल कराया गया है। जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतकों में खम्हरिया लुतरा निवासी देवी प्रसाद निषाद और खिसोरा निवासी कोमल के रूप में की गई है। हादसा कैसे हुआ है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। जबकि घायलों की पहचान नहीं हो पायी है। सभी घायलों का उपचार मेडिकल हॉस्पिटल में चल रहा है।

Related post

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक : दुर्ग-भिलाई में दो नए मरीज मिले, अब तक 3 केस, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक : दुर्ग-भिलाई में…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। दुर्ग और भिलाई में…
छात्रों का 12 घंटे चक्काजाम : 400 विद्यार्थियों के लिए सिर्फ 3 शिक्षक, मंत्री के आश्वासन के बाद देर रात खत्म हुआ आंदोलन

छात्रों का 12 घंटे चक्काजाम : 400 विद्यार्थियों के…

Spread the loveदुर्ग। पेंड्रावन स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर विद्यार्थियों का गुस्सा मंगलवार 25 अगस्त…