• 08/09/2024

एलुमिना प्लांट में बड़ा हादसा; हाॅपर और 150 फीट बेल्ट गिरने से मलबे में दबे मजदूर, मची चीख-पुकार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एलुमिना प्लांट में बड़ा हादसा; हाॅपर और 150 फीट बेल्ट गिरने से मलबे में दबे मजदूर, मची चीख-पुकार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Spread the love

छत्‍तीसगढ़ के सरगुजा में बड़ा हादसा हो गया है। जहां मां कुदरगढ़ी एलुमिना प्लांट में कोयले से भरा हॉपर और लगभग 150 फीट बेल्ट गिर गया। हादसे में करीब 9 मजदूर दब गए। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। हॉपर के नीचे अभी भी 4 मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि भूसा लोड करने वाले हाॅपर में कोयला लोड किया जा रहा था। इसी दौरान कोयला लोड होकर नीचे गिर पड़ा उसके साथ ही हॉपर से बॉयलर तक कोयला ले जाने वाली बेल्ट भी फिल्म सहित गिर पड़ी। हादसे के दौरान काम कर रहे मजदूर दब गए। इसके बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।

मलबा हटाकर दबे मजदूरों को बाहर निकलने का काम शुरू किया गया। घायल मजदूरको एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने तक मजदूरों ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। गैस कटर से लोहे को काटकर मलबे को हटाया जा रहा मलबे में तीन-चार मजदूर और भी दबे होने की आशंका है। इन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

दरअसल प्लांट में मैनपाट से लाए गए बॉक्साइट का परीशोधन कर एलुमिना बनाया जाता है। कॉपर भूसा भरने की क्षमता के हिसाब से बनाया गया था। कोयला भरे जाने से ओवरलोड हो गया। और वजन नहीं संभाल पाने के कारण गिर गया।

Related post

छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट…

Spread the love00 प्री-2014 स्तर की तुलना में औसत वार्षिक रेल बजट आवंटन में 24 गुना वृद्धि, 36 परियोजनाओं पर चल…
एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि…

Spread the love00 2 सितंबर को होगा दीक्षांत समारोह, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगी शामिल…
आज विज्ञान इतना विकास कर लिया है कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन हो रहा आसानी से – डा. रमन

आज विज्ञान इतना विकास कर लिया है कि एआई…

Spread the love00 रीढ़ की हड्डी जोडऩे में लग जाते है 8 से 10 लाख,  नारायणा में 50 मरीजों का हो…