• 26/09/2023

दुखद खबर: गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा..16 बच्चे डूबे, 7 की मौत और 2 लापता

दुखद खबर: गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा..16 बच्चे डूबे, 7 की मौत और 2 लापता
Spread the love

विघ्नहर्ता,, मंगलकर्ता भगवान गणेश की इतने दिनों तक चली पूजा के बाद अब विसर्जन का दौर शुरु हो गया है। मध्य प्रदेश और झारखंड में 16 बच्चे गणेश विसर्जन के दौरान डूब गए। जिसमें से 7 की मौत हो गई वहीं 2 लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मध्य प्रदेश के दतिया में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां 10 बच्चे कुंड में डूब गए, जिसमें से चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। हादसे के बाद पूरा इलाका मातम में डूब गया है।

घटना दतिया जिले के निरावल बिडनिया गांव की है। यहां छोटे बच्चे गणेश विसर्जन के लिए कुंड में गए थे। विसर्जन के दौरान 8 से 10 बच्चे कुंड में डूब गए। पास में पूजा कर रहे एक शख्स की नजर डूबते हुए बच्चों पर पड़ी तो वह उन्हें बचाने कुंड में कूद गया। इस दौरान उसने 6 बच्चों को जीवित बाहर निकाल लिया लेकिन 4 बच्चों को बचा नहीं सका, उन्हें जब तक बाहर निकाला जाता तब तक वे दम तोड़ चुके थे। घटना के बाद बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की जानकारी मिलते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस पूरे हादसे के पीछे प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार बताया जा रहा है। जगह-जगह गणेश पूजा के लिए मूर्तियों की स्थापना की गई थी। लेकिन विसर्जन को लेकर प्रशासन ने किसी भी तरह की कोई तैयारी नहीं की थी। विसर्जन स्थल पर कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं था। लोगों का मानना है कि अगर विसर्जन स्थल पर किसी कर्मचारी को तैनात किया जाता तो शायद ये दुखद घटना नहीं होती।

झारखंड में 3 बच्चों की मौत 2 लापता

झारखंड में भी विसर्जन के दौरान हजारीबाग और धनबाद में अलग-अलग घटनाओं में 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। वहीं 2 बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में विसर्जन के दौरान 6 लड़कियां नदी की तेज धारा में बह गई। मछुआरों ने 3 लड़कियों को तत्काल बचा लिया। जबकि 3 लड़कियां लापता हो गई। जिसमें से एक लड़की का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं 2 की तलाश जारी है।

Related post

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए बदले 4 अहम नियम

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों…

Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त की डेट अभी तय नहीं है। यह 30…
रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार का खास जोर

रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार…

Spread the loveबांदा :- केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी का ऐलान…
EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF का पैसा

EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप…

Spread the loveनई दिल्ली :- नौकरी बदलने पर पुरानी कंपनी के प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा नए खाते में ट्रांसफर कराने…