• 19/07/2026

सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: जंगल से मिला नक्सलियों का हथियारों का जखीरा, बीजीएल शेल भी बरामद

सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: जंगल से मिला नक्सलियों का हथियारों का जखीरा, बीजीएल शेल भी बरामद
Spread the love

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए जंगल में छिपाकर रखा गया हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है। बीएसएफ की 133वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कदेर गांव के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान जमीन के नीचे छिपाया गया नक्सली डंप खोज निकाला।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, नक्सलियों ने इस इलाके में हथियार और अन्य सामग्री छिपा रखी है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया। खुदाई के दौरान .303 और .315 रायफल, 12 बोर बंदूक, दो बीजीएल लॉन्चर, 44 बीजीएल शेल, बड़ी मात्रा में कारतूस, मैगजीन, संचार उपकरण, जीपीएस, आरएफ डिटेक्टर, एंटीना, मेडिकल सामग्री, नक्सली वर्दी, साहित्य, पेन ड्राइव और कई मेमोरी कार्ड बरामद किए गए।

बम निरोधक दस्ते ने बरामद बीजीएल शेल को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। पुलिस का कहना है कि, क्षेत्र में लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन से नक्सलियों के नेटवर्क और संसाधनों को कमजोर किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस कार्रवाई से नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Related post

हंगामे के साथ शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र, विपक्ष के विरोध के बीच दोपहर तक के लिए लोकसभा स्थगित

हंगामे के साथ शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र,…

Spread the loveसंसद का मानसून सत्र सोमवार को जबरदस्त नारेबाजी और हंगामे के साथ शुरू हुआ। विपक्षी सांसदों ने सत्र के…
युवाओं का साहस, परिश्रम विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : मोदी

युवाओं का साहस, परिश्रम विकसित भारत की सबसे बड़ी…

Spread the loveनई दिल्ली, 20 जुलाई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के युवाओं के साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प की…
मेहनत से खेलिए, पदक जीतिए और सरकारी नौकरी में प्राथमिकता लीजिए : मुख्यमंत्री योगी

मेहनत से खेलिए, पदक जीतिए और सरकारी नौकरी में…

Spread the loveलखनऊ, 20 जुलाई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में सभी लोगों से एक-एक कर मुलाकात…