• 20/07/2026

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, ASP और डीएसपी स्तर अधिकारियों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, ASP और डीएसपी स्तर अधिकारियों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची
Spread the love

Police Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 92 अधिकारियों का तबादला किया है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से सोमवार को जारी आदेश के तहत सभी अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची में जिला पुलिस, पुलिस मुख्यालय और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सहित कई महत्वपूर्ण इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सरकार का कहना है कि यह बदलाव पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार राजेंद्र प्रसाद भैया को पुलिस अधीक्षक, पीटीएस मैनपाट नियुक्त किया गया है। वहीं ओपी शर्मा को मुख्यमंत्री सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा नीरज चंद्राकर को प्रथम वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई-दुर्ग का सेनानी बनाया गया है। वहीं गायत्री सिंह को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एनएचआरसी) के पद पर पदस्थ किया गया है।

तबादला सूची में विभिन्न जिलों में कार्यरत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों और उप पुलिस अधीक्षकों के साथ पुलिस मुख्यालय के कई अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। इससे राज्य के कई जिलों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं।

देखें आदेश

Related post

हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन

हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला…

Spread the loveरायपुर: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला साक्षरता विभाग, कोरबा द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष…
लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..

लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू, लोकजीवन की सहज संवेदनाएं और पीढ़ियों से चली आ रही लोकपरंपराओं के रंगों से…
पीएम श्री स्कूल तिल्दा का स्टूडेंट स्टोर बना मिसाल, मंत्री वर्मा ने बच्चों की उद्यमिता व हुनर को सराहा

पीएम श्री स्कूल तिल्दा का स्टूडेंट स्टोर बना मिसाल,…

Spread the love00 व्यावहारिक गतिविधियां विद्यार्थियों में उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता,आत्मनिर्भरता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने में मददगार – वर्मा 00 विद्यार्थियों…