• 12/01/2025

खूंखार नक्सली प्रभाकर की पत्नी मालती गिरफ्तार, 8 लाख का था इनाम

खूंखार नक्सली प्रभाकर की पत्नी मालती गिरफ्तार, 8 लाख का था इनाम
Spread the love

नक्सल मोर्चे पर छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने खूंखार नक्सली प्रभाकर की पत्नी मालती उर्फ राजे को गिरफ्तार कर लिया है। मालती डीवीसीएम रैंक की नक्सली है। वह रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी थी। उस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

जानकारी के मुताबिक मालती को पुलिस ने कांकेर जिले के कौड़ोसाल्हेभाट गांव से गिरफ्तार किया है। वह एक ग्रामीण के घर पर छिपी थी। पुलिस ने उस ग्रामीण श्यामनाथ उसेण्डी को भी गिरफ्तार किया है।

कांकेर पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से  प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के उत्तर बस्तर डिवीजन के तहत सक्रिय रावघाट एरिया कमेटी प्रभारी मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे की गतिविधि की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। पुलिस की टीम गिरफ्तार की गई नक्सली मालती उर्फ राजे से पूछताछ कर रही है।

Related post

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के नारायणा एमएमआई अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत…
रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी

रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की…

Spread the loveऔद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति प्रदेश में 51 हजार 80 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम जारी…
गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के…

Spread the loveरायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों और दुर्गा पूजा आयोजनों में शामिल हुए। उन्होंने…