• 22/10/2022

कछुआ करी जलने पर शख्स ने की पत्नी की हत्या, घर पीछे ही शव का दफनाया; फिर ऐसे हुआ बड़ा खुलासा

कछुआ करी जलने पर शख्स ने की पत्नी की हत्या, घर पीछे ही शव का दफनाया; फिर ऐसे हुआ बड़ा खुलासा
Spread the love

उड़ीसा के संबलपुर जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक शख्स ने सिर्फ इस बात को लेकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी कि कछुआ करी बनाते समय वहां चल गई थी. जिससे पति और पत्नी के बीच तीखी बहस हुई. जिसके बाद पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं, पत्नी के शव को घर के पीछे ही दफन कर दिया. फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

पूरी घटना जमनकिरा थाना क्षेत्र के बदमल रौउतापड़ा गांव की है. मृत महिला की पहचान सावित्री बड़ी के रूप में हुई है. यहां रंजन बडी नाम के एक शख्स का अपनी पत्नी सावित्री बडी के साथ कथित तौर पर कछुआ करी जलने को लेकर तीखी बहस हुई, जिसके बाद नशे में धुत पति ने पत्नी कर दी. इससे बाद आरोपी पति पुलिस से बचने के लिए पत्नी के शव को घर के पीछे ही दफना दिया.

बताया जा रहा है कि पति ने शुरू में दावा किया था कि पत्नी एक महीने से अधिक समय से लापता है. इस हत्या का खुलासा करीब 1 महीने बाद हुआ. पुलिस को हत्या की भनक तक नहीं लगी.

वहीं मृतिका के घर वालों ने जब कुचिंदा थाने में सावित्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ.

पुलिस ने बताया कि घंटों तक पूछताछ के बाद आरोपी रंजन बडी ने सभी कार्य किया कि घरेलू विवाद के कारण उसने अपनी पत्नी सावित्री बड़ी की हत्या कर उसके शव को घर के पीछे ही दफन कर दिया.

आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद पड़ोसी सावित्री के बारे में पूछते थे, लेकिन वह लोगों को झांसा देता रहा कि पत्नी मायके चली गई है. जिससे किसी को शक ना हो.

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर के वन धन विकास केंद्र पंचक्की की महिला स्व-सहायता समूह को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर के वन धन विकास केंद्र…

Spread the loveसहकार प्रेरणा सम्मान से नवाजी गईं महिलाएं, 36 लाख रुपये के औषधीय उत्पादों का किया विक्रय रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव…
सेवा सेतु से घर बैठे मिल रही समयबद्ध शासकीय सेवाएं, सिर्फ एक सप्ताह में मिला निवास प्रमाण पत्र

सेवा सेतु से घर बैठे मिल रही समयबद्ध शासकीय…

Spread the loveसेवा सेतु पोर्टल बना पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी प्रशासन का सशक्त माध्यम रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व…
महिला स्व-सहायता समूहों के विष्णु भोग चावल की खुशबू पहुंची पुलिस मुख्यालय तक

महिला स्व-सहायता समूहों के विष्णु भोग चावल की खुशबू…

Spread the loveपुलिस महानिदेशक गौतम को भेंट किया गया जीपीएम की विशिष्ट पहचान विष्णु भोग चावल 00 महिलाओं के आत्मनिर्भरता मॉडल…