• 06/09/2024

छत्तीसगढ़ में फिर ‘दृश्यम’ जैसी वारदात, लाश दफनाकर बना दी पानी की टंकी.. सच सुनकर उड़ गए पुलिस के होश

छत्तीसगढ़ में फिर ‘दृश्यम’ जैसी वारदात, लाश दफनाकर बना दी पानी की टंकी.. सच सुनकर उड़ गए पुलिस के होश
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से दृश्यम फिल्म जैसी वारदात देखने को मिली है।जहां 3 महीने से लापता युवक का शव पानी की टंकी के नीचे दबा हुआ मिला। लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम ने पानी की टंकी गिराकर शव को बाहर निकाला।

मामला सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र का है। घटना 8 जून की है। एक ठेकेदार ने राजमिस्त्री के खिलाफ चोरी की शिकायत की थी। आरोप था कि संदीप ने कंस्ट्रक्शन साइड से छड़ चुरा कर बेच दी। कुछ दिन के बाद संदीप लापता हो गया। जिसके बाद उसकी पत्नी ने पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। इस पूरी घटना के पीछे आरोपी ठेकेदार अभिषेक पांडे निकला।

3 महीने पहले सामान चोरी हो गया था। उसके बाद ठेकेदार और उसके साथी संदीप को उठाकर गाड़ी में ले गए। इसके बाद से संदीप वापस नहीं लौटा। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तब जाकर पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने सहयोगी ठेकेदार और उसके तीन साथियों को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उन्होंने पूरा राज उगल दिया।

उन्होंने बताया कि सामानों की चोरी की वजह से वो गुस्से में थे। उसके बाद उन्होंने संदीप की पिटाई कर दी और इस दौरान संदीप की मौत हो गई। जिसके बाद उसके शव को पानी की टंकी के फाउंडेशन में दफना दिया।

इसके बाद पानी की टंकी बनकर तैयार हो गई और लोगों को अंदाजा भी नहीं था कि पानी की टंकी के नीचे शव है। अब 15 फीट नीचे दफनाए युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। इस घटना में शामिल कुल 5 आरोपी पुलिस की हिरासत में है जबकि ठेकेदार अभिषेक पांडे समेत 2 लोग फरार हैं।

Related post

उप मुख्यमंत्री शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम में 52-52 लाख की लागत से हो रहा मिनी स्टेडियम का निर्माण

उप मुख्यमंत्री शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम में…

Spread the love00 मानसून पूर्व निर्माण पूर्ण करने अधिकारियों को दिए निर्देश रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के विशेष…
कृषि विवि में 29 से 31 मई तक होगा तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव

कृषि विवि में 29 से 31 मई तक होगा…

Spread the love00 आम की ढ़ाई सौ से अधिक देशी-विदेशी किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, संचालनालय उद्यानिकी…
एमसीबी जिले को मिली सुरक्षा की नई ताकत, स्वास्थ्य मंत्री ने डायल-112 नेक्स्ट जेन सेवा को दिखाई हरी झंडी

एमसीबी जिले को मिली सुरक्षा की नई ताकत, स्वास्थ्य…

Spread the love00 आपात स्थिति में मिलेगी और तेज मदद, जिले को मिली 8 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल रायपुर। मनेंद्रगढ़ स्थित कोतवाली…