• 30/11/2022

डीजी होमगार्ड के फॉर्म हाउस में फंदे पर झूलती मिली मैनजर की लाश, मचा हड़कंप

डीजी होमगार्ड के फॉर्म हाउस में फंदे पर झूलती मिली मैनजर की लाश, मचा हड़कंप
Spread the love

उत्तर प्रदेश के डीजी होमगार्ड के फार्म हाउस में मैनेजर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं 10 साल पहले भी यहां एक केयर टेकर की गला रेतकर हत्या की गई थी।

मामला लखनऊ के माल थाना क्षेत्र का है। यहां डीजी होमगार्ड बीके मौर्य का 50 बीघा में फार्म हाउस है। फार्म हाउस के मैनेजर विजय का शव पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों औऱ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने मृतक के जेब से कागज की एक पर्ची बरामद किया है।

विजय का घर फॉर्म हाउस से दो किलोमीटर दूर गुलौली गांव में है। परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटिंया हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक पीएम रिपोर्ट में गल कसने से मौत होने की पुष्टि हुई है। शरीर पर किसी तरह के चोट का निशान नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विजय की हत्या कर शव को लटकाया गया है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पहले भी विजय को जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी।

उधर घटना की जानकारी मिलते ही डीजी होमगार्ड बीके मौर्य भी फॉर्म हाउस पहुंचे उन्होंने कहा कि 10 साल पहले भी यहां देखभाल करने वाले अशोक मौर्य की गला रेतकर हत्या कर दी है। जिसका अभी तक पता नहीं चला है। अब विजय की रहस्यमय मौत हुई है। घटना का खुलासा होना जरुरी है।

Related post

जिले को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ांगन समिति ने दी सहमति

जिले को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला…

Spread the loveदुर्ग। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ांगन…
CG TRANSFER : बड़ी संख्या में जनपद सीईओ के तबादले, सहायक परियोजना अधिकारी भी इधर से उधर, देखें आदेश..!!

CG TRANSFER : बड़ी संख्या में जनपद सीईओ के…

Spread the loveरायपुर। राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में जनपद सीईओ के तबादले किये हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की तरफ…
CG SCHOOL OPEN : स्कूल खुलने के पहले दिन ही गर्मी ने दिखाया असर, स्कूल में प्रार्थना के दौरान छात्र हुआ बेहोश

CG SCHOOL OPEN : स्कूल खुलने के पहले दिन ही…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ में आज से शासकीय और निजी स्कूल खुल चुके हैं। स्कूल खुलने के पहले ही दिन भीषण…