- 30/11/2022
मौत का कोहरा : बस और ट्रक की भिड़ंत, 6 की मौत, 15 घायल, 4 की हालत गंभीर


उत्तर प्रदेश के बहराइच में बुधवार सुबह ट्रक और बस की आमने सामने की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 यात्री घायल हैं। जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा लखनऊ-बहराइच हाईवे पर टप्पे सिपाही के पास हुआ है। बस जयपुर से बहराइच जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने साइड से बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घने कोहरे की वजह से सुबह लो विजिबिलिटि थी। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अधिकारियों को दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराए जाने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने जनपद बहराइच में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
महाराज जी ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर तत्परता के साथ राहत-बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) November 30, 2022