• 03/03/2026

 3 मार्च 2026: आज सुबह क्या है सोने के दाम, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

 3 मार्च 2026: आज सुबह क्या है सोने के दाम, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम
Spread the love

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 3 March 2026 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट वाले के सोने की कीमत 8,100 रुपये बढ़कर 1,72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना का वायदा भाव शाम तक 4.07% बढ़कर यानी 6596 रुपये उछलकर 1,68,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन यह 1,62,104 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर सोना बढ़कर 5,394.28 डॉलर प्रति औंस हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना 1,70,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को बाजार बंद होने तक बढ़कर 1,67,471 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि आज होली की वजह से सर्राफा बाजार बंद है, इसलिए आज यही भाव मान्य रहेगा। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 167471 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 166800 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 153403 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 125603 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 97971 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली ₹170660 ₹156450 ₹128030
मुंबई ₹170510 ₹156300 ₹127880
कोलकाता ₹170510 ₹156300 ₹127880
चेन्नई ₹170840 ₹156600 ₹134000
पटना ₹170560 ₹156350 ₹127930
लखनऊ ₹170660 ₹156450 ₹128030
अयोध्या ₹170660 ₹156450 ₹128030
मेरठ ₹170660 ₹156450 ₹128030
कानपुर ₹170660 ₹156450 ₹128030
गाजियाबाद ₹170660 ₹156450 ₹128030
नोएडा ₹170660 ₹156450 ₹128030
गुरुग्राम ₹170660 ₹156450 ₹128030
चंडीगढ़ ₹170660 ₹156450 ₹128030
जयपुर ₹170660 ₹156450 ₹128030
लुधियाना ₹170660 ₹156450 ₹128030
गुवाहाटी ₹170510 ₹156300 ₹127880
इंदौर ₹170560 ₹156350 ₹127930
अहमदाबाद ₹170560 ₹156350 ₹127930
वडोदरा ₹170560 ₹156350 ₹127930
सूरत ₹170560 ₹156350 ₹127930
नागपुर ₹170510 ₹156300 ₹127880
पुणे ₹170510 ₹156300 ₹127880
नासिक ₹170540 ₹156330 ₹127910
बैंगलोर ₹170510 ₹156300 ₹127880
भुवनेश्वर ₹170510 ₹156300 ₹127880
केरल ₹170510 ₹156300 ₹127880
रायपुर ₹170510 ₹156300 ₹127880
कटक ₹170510 ₹156300 ₹127880
हैदराबाद ₹170510 ₹156300 ₹127880

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हुआ। मिडिल ईस्ट में लड़ाई बढ़ने के बाद इन्वेस्टर्स के सेफ-हेवन एसेट्स की तरफ जाने से सोना 1.73 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। बुलियन मार्केट में, 99.9 परसेंट प्योरिटी वाले यानी 24 कैरेट के सोने की कीमत 8,100 रुपये या 4.92 परसेंट बढ़कर 1,72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। पिछले मार्केट सेशन में यह 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड USD 116.38, या 2.21 परसेंट बढ़कर USD 5,394.28 प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन सोना का वायदा भाव

मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल अनुबंध के लिए सोना 5,811 रुपये यानी 3.6 प्रतिशत बढ़कर 1,67,915 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं के वायदा कारोबार में तेजी का रुझान देखा गया। सोना 161.8 डॉलर यानी 3.08 प्रतिशत चढ़कर 5,409.7 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

Related post

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी…

Spread the loveरायपुर: “महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक उन्नति राज्य  सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर…
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा…

Spread the loveरायपुर: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को पक्के घर देने के लिए चलाई जा…
हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह

हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के…

Spread the loveरायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने एक दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नक्सल पुनर्वास केंद्र पहुंचकर…